जेल में पति से मिलने पहुंची पत्नी : नशीली दवाएं लाई थी साथ ,पता चलने पर मचा गया हड़कंप

by

बठिंडा। जेल अधिकारियों ने बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद अपने पति से मिलने आई एक पत्नी से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। जिला फरीदकोट के गांव चंदभान वासी बलजीत सिंह किसी मामले में सेंट्रल जेल में बंद है और अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है।

मंगलवार को आरोपित की पत्नी जसबीर कौर मिलने आई थी। इस बीच, जेल गेट पर नियमित तलाशी के दौरान जेल अधिकारियों ने 40 प्रतिबंधित कैप्सूल और 51 ग्राम सफेद पाउडर व 93 ग्राम तंबाकू बरामद किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में जसवीर कौर ने स्वीकार किया कि यह दवाएं उसके पति बलजीत सिंह ने मंगवाई थीं। अधिकारियों ने नशीली दवाओं की बरामदगी की सूचना कैंट बठिंडा थाने की पुलिस को दी, जिसके बाद सहायक थानेदार बहादुर सिंह पहुंचे और जसबीर कौर को गिरफ्तार कर दवाओं को कब्जे में ले लिया। सहायक थानेदार बहादुर सिंह ने बताया कि जेल में बंद बलजीत सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी कि उसने इससे पहले कितनी बार ड्रग्स मंगवाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आलू की फसल को पिछेती झुलसा रोग से बचाने के लिए किसानों को फसल पर छिडक़ाव करने का परामर्श

होशियारपुर, 20 दिसंबर :  डिप्टी डायरेक्टर बागवानी जसविंदर सिंह ने बताया कि आलू की फसल के लिए जिला होशियारपुर अहम स्थान रखता है। मौसम के मिजाज को देखते हुए पंजाब में आलू की फसल...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj paid obeisance

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb12 :  Guru Ravidas Jayanti, a day of profound significance for the followers of Sant Ravidas, is being celebrated with immense fervor and devotion across the state. The celebrations have been particularly vibrant...
article-image
पंजाब

बलिदान दिवस के मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को किया याद

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि भेंट की होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर देश की स्वतंत्रता के...
Translate »
error: Content is protected !!