जोगिन्द्रा बैंक–RCS पर गंभीर आरोप, कर्मचारी को फंसाने की साजिश का दावा

by

निशा रानी प्रकरण में दस्तावेज छिपाने और मिलीभगत के आरोप

नाबार्ड से निष्पक्ष जांच की मांग, सहकारी तंत्र पर उठे सवाल

एएम नाथ। सोलन : जोगिन्द्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (JCCB) सोलन और रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज (RCS) शिमला के खिलाफ एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें संस्थागत मिलीभगत, साक्ष्य छिपाने और पद के दुरुपयोग जैसे आरोप लगाए गए हैं। यह मामला बैंक की कर्मचारी निशा रानी से जुड़ा है, जिनकी ओर से अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने नाबार्ड (NABARD) के मुख्य सतर्कता अधिकारी को विस्तृत शिकायत भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, बैंक प्रबंधन ने 20 अगस्त 2025 और 12 नवंबर 2025 को जिला मजिस्ट्रेट सोलन को पत्र भेजकर निशा रानी के ओबीसी प्रमाणपत्र की जांच शुरू करवाई। यह कार्रवाई एक कथित शिकायत के आधार पर की गई, लेकिन संबंधित शिकायत की प्रति कर्मचारी को उपलब्ध नहीं करवाई गई। अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा का कहना है कि यह “Audi Alteram Partem” जैसे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का उल्लंघन है और पूरी प्रक्रिया को संदेहास्पद बनाता है।
बताया गया कि निशा रानी ने 19 दिसंबर 2025 को बैंक प्रबंधन से संबंधित सभी दस्तावेजों, पत्रों और शिकायत की प्रमाणित प्रतियां मांगीं, साथ ही समान श्रेणी के अन्य कर्मचारियों का विवरण भी मांगा। हालांकि, बैंक की ओर से इस आवेदन पर कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने 6 जनवरी 2026 को RCS शिमला में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अधिवक्ता शर्मा का आरोप है कि नियामक संस्था की चुप्पी इस पूरे मामले में उसकी भूमिका पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आशंका जताई कि जिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू हुई, वह मनगढ़ंत हो सकती है या बाद में तैयार की गई हो, इसी कारण उसे छिपाया जा रहा है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बैंक अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निशा रानी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उनके वैधानिक अधिकारों से वंचित रखा। वहीं, अन्य अधिकारियों को नियमों की अनदेखी कर पदोन्नति और लाभ दिए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने NABARD से मांग की है कि इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करवाई जाए, सभी रिकॉर्ड जब्त किए जाएं ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो, और दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और सहकारी बैंकिंग तंत्र की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह मामला न केवल जोगिन्द्रा बैंक बल्कि पूरे प्रदेश के सहकारी ढांचे के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी संस्कृति की गूँज देश दुनिया में पहुँचा रहे भरमौर के किशोरी लाल

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधानसभा से किशोरी लाल अत्री भारत सरकार कपड़ा मंत्रालय द्वारा आयोजित पारम्परिक गद्दी परिधानों की प्रदर्शनी में भाग लेते हुए। विधायक डा. जनक राज ने कहा कि हम सबके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गाँव मजारी के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित : धार्मिक रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों के साथ पाँच दिवसीय भव्य कार्यक्रम संपन्न

गढ़शंकर। गाँव मजारी में स्थित प्राचीन ‘सिद्धि श्री बाबा बालक नाथ मंदिर’ में आज भक्ति और उत्साह के माहौल में श्री राम दरबार की स्थापना की गई। यह पूरा कार्य श्री श्री 1008 श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर में बड़ी ड्रग तस्करी का पर्दाफाश : HRTC बस में युवती के बैग से 1 किलो से ज्यादा चरस बरामद

एएम नाथ। नूरपुर :  हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस जिला की सीआईए-1 टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एचआरटीसी बस में सफर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्वीट डिलीट करेंगे राहुल गांधी, कोर्ट को दी जानकारी : नाबालिग की पहचान उजागर करने वाला

नई दिल्ली : दिल्ली के कैंट इलाके में नाबालिग रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट को बताया गया कि वह 2021...
Translate »
error: Content is protected !!