ज्वाली,नगरोटा सूरियां तथा कोटला में सीवरेज सिस्टम पर खर्च होंगे 80 करोड़ रुपए: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

by

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाएंगे चार और ट्यूबवेल,15 ट्यूबवेलों को किया जाएगा पूर्ण स्वचलित।
कृषि मंत्री ने लुधियाड़ में 75 लाख से बनने वाले नलकूप का किया शिलान्यास, 2 पंचायतों के लोगों को मिलेगा फायदा।
ज्वाली, 29 अगस्त : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटला, नगरोटा सूरियां की बस्तियों के अतिरिक्त ज्वाली नगर पंचायत क्षेत्र में मल निकासी सुविधा उपलब्ध करवाने पर लगभग 80 करोड़ रुपए व्यय किये जायेंगे। यह जानकारी उन्होंने आज मंगलवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लुधियाड़ में 75 लाख रुपए से बनने वाले नलकूप का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि लुधियाड़ एवम पलौहड़ा उठाऊ पेयजल योजना पर इस नलकूप के लगने से क्षेत्र के लगभग दो हज़ार लोगों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने इस मौके पर नलकूप खुदाई मशीन का बटन दबा कर विधिवत शुभारंभ किया ।
कृषि मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में मल निकासी योजना पर 36 करोड़ 54 लाख, कोटला में 24 करोड जबकि नगर पंचायत क्षेत्र ज्वाली में इस योजना पर 19 करोड़ 58 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए मकड़ाहन, मनारा, कैरियाँ तथा मावा में एक-एक ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के 15 ट्यूबवेलों को पूर्ण रूप से स्वचलित करने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
चंद्र कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र का जब भी उन्हें प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है उन्होंने विकास की एक नई इबारत लिखी है। उन्होंने क्षेत्र में करवाये गए विकास कार्यों पर बोलते हुए कहा कि इस क्षेत्र में सड़कों तथा पेयजल योजनाओं का जाल बिछाया है। इसके अतिरिक्त कई उपमंडल स्तरीय कार्यालय खोलने के साथ कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली व पेयजल की समस्या को दूर करने एवम समुचित आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर, टयूबवेल व हैंडपम्प लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल एवम समुचित आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए वह वचनबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में हुए विकास का श्रेय केवल कांग्रेस पार्टी की सरकारों को जाता है।
चंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में बरसात के दौरान 50 सालों में सबसे बड़ी आपदा घटी है। जिससे निजी तथा सरकारी सम्पति को भारी क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में आपदा से लगभग 100 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बावजूद इसके, राज्य सरकार इस आपदा से लड़ने के लिए लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने बताया कि भारी वर्षा से हुए नुकसान का वे स्वयं अधिकारियों के साथ धरातल पर जा कर जायजा ले रहे हैं, ताकि लोगों को अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार लोगों को फौरी राहत उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त मकान बनाने के लिए भी हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। जो लोग भूस्खलन के दौरान कारण भूमिहीन हो गए हैं उनको मकान बनाने के लिए भूमि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
कृषि मंत्री ने सरोल-अप्पर लुधियाड़ सड़क के सुधार कार्य को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर रखी गई मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भरोसा दिया।
उन्होंने इस अवसर पर जनसमस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारिओं को समस्याओं के शीघ्र समाधान व पूरी लग्न से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध हो सकें।
ये रहे मौजूद
जिला कोंग्रेस उपाध्यक्ष बशीर मोहम्मद, पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रधान मनमोहन सिंह, ओबीसी जिला संगठन जिला उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया,कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,महामंत्री सुरेंद्र छिंदा, सेवादल प्रधान शिवदेव,कांग्रेस उपाध्यक्ष साहिल गुलेरिया,लुधियाड़ पंचायत प्रधान मीना कुमारी,पलौहड़ा पंचायत के प्रधान रघुवीर भाटिया, कांग्रेस कार्यकर्ता मनु शर्मा, किशोर चंद, महासू राम, जल शक्ति विभाग के एसडीओ पवन कौंडल सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी,पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवधाम प्रोजेक्ट को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा: विक्रमादित्य सिंह

निर्माण मंत्री और सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी सदर विधानसभा में किए 31 करोड़ रुपये के उदघाटन और शिलान्यास मंडी, 10 नवम्बर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश कांग्रेेस कमेटी की अध्यक्ष एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 लाख के गहने चुराए – आए थे कबाड़ी के भेष में : 4 युवकों सहित खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

रोहित जसवाल।  मंडी :    मंडी जिले के करसोग थाना के अंतर्गत 20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इसी साल 31 मार्च 2024 की रात को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्टार नाइट सिहुंता के रहे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। सिहुंता :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शनिवार को उपमंडल चुवाड़ी के सिहुंता कस्बे में छिंज मेला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या–स्टार नाइट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चालक को महंगी पड़ी मनमानी : सीएम के काफिले को पास न देने पर हरियाणा रोडवेज की बस का चालान

शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी गाड़ी , कंडाघाट के चायल चौक पर पुलिस ने बस को रुकवाकर की कार्रवाई एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफिले को पास...
Translate »
error: Content is protected !!