झाड़ियों में मिला नवजात : पुलिस जांच में जुटी

by

ऊना :  ऊना में  अरनियाला रोड स्थित रेलवे लाइन के समीप झाड़ियों में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी अरुण कुमार और बदायूं निवासी सुरजीत अपनी गाड़ी की मुरम्मत करवाने के लिए ट्रक यूनियन के पास स्थित एक गेराज में आए थे। इसी दौरान जब वे शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए तो उनकी नजर झाड़ियों में पड़े कपड़े की एक गठरी पर पड़ी। संदेह होने पर जब वे नजदीक गए तो देखा कि उसमें एक नवजात मृत अवस्था में पड़ा था। इस पर दाेनाें ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही विजिलैंस थाना के कर्मचारी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद थाना सदर पुलिस की टीम भी मौके पर आ गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को 108 एंबुलैंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास रहने वाले प्रवासी श्रमिकों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही, दोषी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से हाल ही में हुए प्रसवों का रिकॉर्ड भी तलब किया है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और जल्द ही नवजात को फैंकने वाले जिम्मेदारों का पता लगा लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01 अप्रैल तक

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 फरवरी। थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से आरंभ कर दिया गया है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्वे से करेगी कांग्रेस टिकट का फैसला : कांग्रेस पार्टी हिमाचल में पहली बार टिकट आवंटन से पहले आधिकारिक तौर पर सर्वे कराएगी

जीतने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी कांग्रेस शिमला : कांग्रेस पार्टी हिमाचल में पहली बार टिकट आवंटन से पहले आधिकारिक तौर पर सर्वे कराएगी। इससे पहले वीरभद्र सिंह के कहने पर ही ज्यादातर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 हजार का जुर्माना हाईकोर्ट ने विधानसभा पर लगाया

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विधानसभा पर जाली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त कर्मचारी के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई न करने पर 50,000 रुपए की कॉस्ट लगाई। जस्टिस ज्योत्स्ना रिवाल दुआ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल : पीजीआई चंडीगढ़ में अक्टूबर माह में 5 मरीज़ों की हुई थी मौत

नालागढ़ : 2022 के 11 महीनों में हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं। दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए ड्रग विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद...
Translate »
error: Content is protected !!