झारखंड : हेमंत सोरेन नहीं बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री?.. पत्नी कल्पना मुर्मू को देंगे राज्य की कमान?

by

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ़ हो चुकी है। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

वही इन नतीजों से भाजपा को गहरा झटका लगा है। बीजेपी ने इस आदिवासी राज्य में सत्ता पाने के लिए माटी, रोटी, बेटी बचाओ का नारा दिया था। बीजेपी ने अपने प्रचार के दौरान झारखण्ड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को जोरशोर से उठाया था और ध्रुवीकरण करने की कोशिश की थी। हालांकि भाजपा अपने इस रणनीति पर कामयाब नहीं हो सकी और झामुमो की अगुवाई वाली इण्डिया गठबंधन ने यहाँ जीत हासिल की है।

Jharkhand Assembly Election 2024 Result in Hindi

Kalpana Murmu Soren will be the new Chief Minister of Jharkhand? चुनाव आयोग के मौजूदा नतीजों के मुताबिक़ झामुमो ने राज्य भर में 20 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि 14 पर उनके उम्मीदवार आगे चल रहे है। इसी तरह भाजपा ने अब तक 14 सीटों में विजय हासिल की हैं। उनके सात उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए है।

कल्पना मुर्मू होंगी मुख्यमंत्री : इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा हैं कि इस बार झारखण्ड में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि हेमंत सोरेन इस बार अपनी पत्नी और विधायक कल्पना मुर्मू को सीएम का पद सौंप सकते है। जबकि वह खुद केंन्द्र की राजनीति और संगठन में सक्रियता के साथ काम कर सकते है। दूसरी दलील यह भी दी जा रही हैं कि राज्य में ‘मइया सम्मान योजना’ ने झामुमो के इस जीत में बड़ी भूमिका अदा की है। लिहाजा इस बार राज्य का मुखिया महिला नेता को बनाया जा सकता है। हालांकि यह सभी दावे ही है और इसकी पुष्टि न ही पार्टी और न ही किसी नेता ने की है। लिहाजा झारखण्ड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला झामुमो आने वाले दिनों में कर सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

आज कुल 39 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल,सबसे अधिक आप ने 15 उम्मीदवारों के भरे नामांकन

बीजेपी ने 7,अकाली दल ने 9,कांग्रेस ने 3 ओर पांच आजाद ने किए नामांकन पत्र दाखिल किए सतलुज ब्यास टाईमस (नंगल) कौंसिल चुनवों के नामांकन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन मंगलवार को कुल...
article-image
पंजाब

सिख ट्रक ड्राइवर (60) के खिलाफ कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी : ब्रिटिश कोलंबिया में 80 किलोग्राम कोकीन की तस्करी के लिए सुनाई गई थी सजा

टोरंटो :  कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक सिख ट्रक ड्राइवर (60) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. बताया जाता है कि यह मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 15...
article-image
पंजाब

जालंधर में हुई पहली “ग्रीन स्टांप पेपर” रजिस्ट्री : पंजाब सरकार द्वारा मध्य एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा मध्यम एवं लघु उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए “ग्रीन स्टांप पेपर” द्वारा जालंधर जिले में पहली रजिस्ट्री हुई। डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने रजिस्ट्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकारिता विभाग का 53 करोड़ रुपये से होगा डिजिटलीकरण : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

सहकारिता विभाग के कंप्यूटरीकरण से सुनिश्चित होगी पारदर्शिता और कार्यकुशलताः उप-मुख्यमंत्री पहले चरण में 870 पीएसीएस का कंप्यूटरीकरण कार्य किया गया है पूर्ण, दूसरे चरण में 919 पीएसीएस का होगा कंप्यूटरीकरण एएम नाथ। शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!