झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान और पुनर्वास के लिए  अभियान शुरू 

by
एएम नाथ। चम्बा :   जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से   झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान व उनके पुनर्वास के लिए एक अभियान  आरंभ किया है। अभियान के तहत आज बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन से समन्वयक कपिल शर्मा , जिला बाल संरक्षण इकाई से आउटरीच कार्यकर्ता बबली देवी ने झुग्गी-झोपड़ियां में जाकर बच्चों से संबंधित आंकड़े इकट्ठे किए ।
 साथ में उन्होंने ये भी जानने का प्रयास किया कि कहीं कोई बच्चा बिना मां बाप के  झुग्गी -झोपड़ी में तो नहीं रह रहा और यहां रहकर अपने जीवन यापन के लिए मजदूरी या गलियों में समान इत्यादि बेचने का काम कर रहा है।
 उन्होंने  लोगों से ऐसे बच्चों के बारे में जानकारी देने का अनुरोध किया ताकि ऐसे बच्चों को सरकारी सहायता उपलब्ध करवा कर उनके पुनर्वास के लिए प्रयास किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने कजहेड़ी की सीवरेज समस्या पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 16 जून: गांव कजहेड़ी में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज जाम और ओवरफ्लो की समस्या को गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानव श्रृंखला से देंगे ‘वोट करेगा ऊना’ का संदेश

ऊना, 14 मई। जिला में लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समेज में जो हुआ वह न कभी सोचा भी नहीं जा सकता : जयराम ठाकुर

पीड़ितों को पिछले आपदा राहत के पैकेज की तरह दिया जाए मुआवज़ा रामपुर से समेज आपदा प्रभावितों के लिए रवाना की राहत सामग्री एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला के आपदा...
Translate »
error: Content is protected !!