झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत, इंस्पेक्टर गिरफ्तार

by

रनाला, 30 अक्तूबर :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह को एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूजा निवासी गांव रोहटी पुल जिला पटियाला की शिकायत पर पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर उसके पिता को तीन लाख रुपए की रिश्वत न देने पर झूठे एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी दे रहा था। सौदा 1.50 लाख रुपए में तय हुआ, जिसमें आरोपी ने रविवार को पहले किस्त के रूप में 50 हजार रुपए लिए। विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए लेते हुए पुलिस कर्मी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज्वाली में विकास कार्यों व योजनाओं पर समीक्षा बैठक आयोजित-पारदर्शिता पूर्वक राजस्व कार्यों का निस्तारण करें अधिकारी : डीसी हेमराज बैरवा

*उपायुक्त ने सरकारी स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं, फील्ड में विकास कार्यों का किया निरीक्षण* एएम नाथ। ज्वाली,11 दिसंबर :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि अधिकारी राजस्व कार्यों का पूर्ण पारदर्शिता पूर्वक निस्तारण करना...
article-image
पंजाब

विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कंडी नहर जल्द शुरू करने की मांग की

मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि नहर में पानी जल्द आएगा गढ़शंकर : पंजाब सरकार के चालू बजट सत्र के दौरान गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनिल अंबानी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की नई एफआईआर : 2 बैंको से 1085 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली।:  सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी, रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और कंपनी की एक पूर्व निदेशक के खिलाफ ₹1,085 करोड़ से अधिक की कथित बैंक धोखाधड़ी के संबंध में एक नया आपराधिक मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

कांग्रेसी कहते थे, हमें पकड़ लें : अब उन्हें पकड़ा गया है, तो कहा जा रहा है कि क्यों पकड़ा गया

पूर्व कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसी नेताओं में रोष लुधियाना :23 अगस्त : दाना मंडी टैंडर घोटाले में विजिलैंस लुधियाना रेंज की टीम ने कल देर सायं पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण...
Translate »
error: Content is protected !!