झोटा हत्याकांड के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

by
नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई, हत्या की निष्पक्ष जांच और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
गढ़शंकर : मानसा में लंबे समय से नशे के खिलाफ अभियान चला रहे परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओबीसी सेल के प्रदेश सदस्य हरमिंदर सिंह रिंकू चांदपुरी के नेतृत्व में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और  पंजाब सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को महज दिखावा करार दिया।

प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या की निष्पक्ष जांच करवाने, नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नशे के विरुद्ध आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर हरमिंदर सिंह रिंकू चांदपुरी, भजन सिंह ठेकेदार, पूर्व सरपंच रमन कुमार, ओंकार सिंह चाहलपुरी, संजीव कटारिया, नरिंदर कुमार पम्मा, बलविंदर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

फोटो कैप्शन: गढ़शंकर में पंजाब सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोरांवाली हत्याकांड : मारे गए तीन युवकों में से दो युवकों का गांव मोरांवाली में और एक का बंगा में अंतिम संस्कार

गढ़शंकर। गांव मोरांवाली में हुए हत्याकांड में मारे गए तीन युवकों में से  दो युवकों मनप्रीत सिंह उर्फ मनी और गुरसुखतियार सिंह का अंतिम संस्कार गांव मोरांवाली में कर दिया गया। जबकि तीसरे युवक...
article-image
पंजाब

ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुभाष भगत को संस्था सवेरा ने किया सम्मानित

ईमानदारी का समर्थन करो बेईमानी अपने आप खत्म हो जाएगी  : डॉक्टर अजय बग्गा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  आज के युग में अगर कोई अधिकारी या संस्था ईमानदारी से अपना कार्य करती है तो उन...
article-image
पंजाब

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने सरकारी स्कूल घंटा घर व नई आबादी स्कूल में हुए विकास कार्यों का किया उद्घाटन

कहा, पंजाब सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को करेगी मजबूत होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा...
article-image
पंजाब

पटवारी परमवीर सिंह को 5,200 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में विजीलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

होशियारपुर, 27 मार्च :  पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को होशियारपुर जिले के तहसील कार्यालय दसूआ में तैनात एक राजस्व पटवारी परमवीर सिंह को...
Translate »
error: Content is protected !!