टारगेट किलिंग गैंग : 5 गुर्गे गिरफ्तार…. आतंकी करणदीप सिंह मुठभेड़ में घायल

by

अमृतसर। प्रदेश में टारगेट किलिंग करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद क्षेत्र में अलग से की गई धरपकड़ के दौरान करणदीप सिंह नाम के आतंकी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने दाहिने पैर में लगने से करणदीप जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले में चार आरोपितों तरनतारन के गांव लोहारां निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ बिल्ली, अर्शदीप सिंह, नौशहरा पन्नुआं के चौधरीवाल गांव निवासी अमृतपाल सिंह व एक किशोर के रूप में बताई है।

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गिरोह के सरगना सरहाली के करणदीप सिंह के साथ मिलकर टारगेट किंलिंग की योजना बना रहे हैं।

इसके बाद एसीपी शीतल सिंह की अगुआई में इस्लामाबाद थाने के अधीन पड़ते कोट खालसा इलाके में धरपकड़ शुरू कर दी। वहां करणदीप सिंह को आते काबू किया जाने लगा।

लेकिन आरोपित ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में आरोपित पैर पर गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल दाखिल करवाया है। उसके कब्जे से एक ग्लाक पिस्तौल, तेरह कारतूस और दो खोल बरामद किए गए हैं।

आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह कुख्यात आतंकी संगठनों से जुड़े हैं और इस समय गैंग्सटर से आतंकी बने सत्ता नौशहरा के इशारे पर प्रदेश में टारगेट किंलिग को अंजाम देने वाले थे।

सत्ता नौशहरा उन्हें कट आउट के जरिए हथियार और गोली सिक्का बरामद करवा रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में उन्हें यह आदेश मिलना था कि हत्या किसकी करनी है। सीपी ने बताया कि चार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर एक मामला थाना रामबाग और एनकाउंटर को लेकर अन्य मामला इस्लामाबाद थाने में दर्ज किया गया है।

सीपी ने बताया कि गिरोह का सरगना करणदीप सिंह 18 साल का है और मेट्रिक के बाद हलवाई की दुकान पर काम करता है। गुरसेवक सिंह मजदूरी, अर्शदीप सिंह 19साल और ग्यारवीं में पढ़ाई करता है। जबकि अमृतपाल सिंह बेरोजगार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में किया गया यशपाल जयंती समारोह का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में हिंदी विभाग, IQAC तथा ईको क्लब ने जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग चम्बा के संयुक्त तत्वावधान में अंतर जिला यशपाल जयंती समारोह का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

लुधियाना : सीनियर कांग्रेसी नेता और पार्टी के प्रदेश महासचिव पवन दीवान ने आज पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। जिन्होंने राज्य के मुख्य सचिव और इंडस्ट्री...
article-image
पंजाब

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के 2वीं कक्षा में में तीनों ग्रुपों का परिणाम रहा शत प्रतिशत

गढ़शंकर : डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के 12वीं कक्षा में में तीनों संकाय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है और 20 बच्चों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं जबकि 50 विद्यार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!