पंजाब पुलिस में अब तक का बड़ा फेरबदल : 274 ASP-DSP अधिकारियों के तबादले

by
कई जिलों के पुलिस तंत्र में व्यापक बदलाव, नए प्रमोट हुए DSP को भी मिली तैनाती; अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और मोहाली में बदले अधिकारी

चंडीगढ़, 22 नवंबर। पंजाब में पुलिस प्रशासन को नए सिरे से व्यवस्थित करने के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। पुलिस इस्टैब्लिशमेंट कमेटी की स्वीकृति के बाद 274 ASP और DSP रैंक के अधिकारियों के तबादलों तथा नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए हैं। शनिवार देर रात जारी इस सूची में जिला पुलिस से लेकर विभिन्न विशेष शाखाओं तक अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

इस प्रशासनिक बदलाव में हाल ही में DSP पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को भी फील्ड में तैनात किया गया है। वहीं, प्रशिक्षण पूरा कर लौटे अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश के प्रमुख शहरों अमृतसर, मोहाली, लुधियाना, जालंधर और पटियाला में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

DGP पंजाब की ओर से जारी आदेशों में अधिकारियों को बिना देरी किए अपनी पुरानी तैनाती से कार्यमुक्त होकर 22 नवंबर को दोपहर तक नए स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। नई तैनाती पर जॉइन करने के बाद इसकी सूचना मुख्यालय को भेजना भी अनिवार्य किया गया है।

अमृतसर में युवा IPS अधिकारी को अहम जिम्मेदारी

अमृतसर में 2024 बैच के IPS अधिकारी पारस गर्ग को ASP सब-डिवीजन सेंट्रल लगाया गया है। वह हैदराबाद स्थित नेशनल पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद लौटे हैं। इसके अलावा हरिंदर सिंह को ACP नॉर्थ, गुरविंदर सिंह को ACP साउथ, प्रीत इंदर सिंह को ACP डिटेक्टिव और बलजीत सिंह को ACP हेडक्वार्टर की कमान सौंपी गई है।

मोहाली पुलिस में भी कई पदों पर बदलाव किया गया है। वरिंदर सिंह खोसा को DSP डेराबस्सी, इंदरजीत सिंह को DSP हेडक्वार्टर, गुरप्रीत सिंह को DSP सिटी-2 और हरमनप्रीत सिंह को DSP एयरपोर्ट नियुक्त किया गया है। अमरबीर सिंह साइबर क्राइम एंड फॉरेंसिक तथा हरसिमरन सिंह NRI विंग मोहाली की जिम्मेदारी संभालेंगे।

लुधियाना और जालंधर के पुलिस ढांचे में बदलाव

लुधियाना में अमनदीप सिंह को ACP गिल (साउथ), सुखविंदर सिंह बराड़ को ACP साहनेवाल, गुरप्रीत सिंह को ACP नॉर्थ, अनवर अली को ACP वेस्ट, सतीश कुमार को ACP सेंट्रल और रजनीश कुमार को ACP ईस्ट लगाया गया है। ट्रैफिक और डिटेक्टिव विंग में भी नई तैनातियां की गई हैं। दीपिंदर सिंह ACP ट्रैफिक-1, इंदरजीत सिंह ACP डिटेक्टिव-1 और दीप करण सिंह ACP डिटेक्टिव-2 का कार्यभार संभालेंगे।

जालंधर में सुरिंदर सिंह को ACP डिटेक्टिव, मोहित कुमार को ACP वेस्ट, ओंकार सिंह को ACP सेंट्रल, राजेश ठाकुर को ACP नॉर्थ, जतिंदर चौहान को ACP कैंट और रूपदीप कौर को ACP मॉडल टाउन नियुक्त किया गया है। अमृतपाल सिंह को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पटियाला से बठिंडा तक बदली कमान

पटियाला में फतेह सिंह बराड़ को DSP सिटी-2, हरतेश कौशिक को DSP राजपुरा, पलविंदर सिंह को DSP रूरल (सनौर), रणबीर सिंह को DSP पातड़ां और गुरदीप सिंह को DSP समाना लगाया गया है। अमरदीप सिंह DSP डिटेक्टिव और हेमंत कुमार DSP हेडक्वार्टर पटियाला के रूप में सेवाएं देंगे।

अन्य जिलों में मनोज कुमार को DSP सिटी-1 बठिंडा, अमनदीप सोंधी को DSP निहाल सिंह वाला, आतिश भाटिया को DSP दसूहा और निखिल गर्ग को DSP कलानौर (गुरदासपुर) की जिम्मेदारी दी गई है। सुखजीत सिंह को पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस के साथ-साथ SSOC मोहाली का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिला नया कार्यक्षेत्र

इस सूची में उन पुलिस अधिकारियों को भी जगह दी गई है, जिन्हें हाल ही में इंस्पेक्टर से DSP पद पर पदोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों को अलग-अलग सब-डिवीजनों के साथ महिला एवं बाल अपराध शाखा, PBI नारकोटिक्स, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) में जिम्मेदारियां दी गई हैं।

संयुक्त राष्ट्र मिशन से लौटे सुभाष चंद्र को ANTF की लुधियाना रेंज में DSP नियुक्त किया गया है। बड़े स्तर पर हुए इस बदलाव के बाद पंजाब पुलिस के जिला स्तर के साथ-साथ विशेष इकाइयों के कामकाज में भी नई व्यवस्था लागू होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखबीर की भगवंत मान को चुनौती – हिम्मत है, निकलवा लें होटल के कागज..

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बादलों के सुखविलास होटल को लेकर दिए बयान पर सुखबीर बादल ने तिखी प्रतिक्रिया जताई है। सुखबीर बादल ने भगवंत मान को स्पष्ट किया है कि यदि उनमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पालतू तोते की मौत पर परिवार ने निभाई इंसानी रस्में

गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक परिवार ने अपने पालतू तोते और तोती की मृत्यु पर एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहल्ला प्रेम नगर के इस परिवार ने अपने प्रिय पालतू पक्षियों, ‘मून’ और...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी की बड़ी कार्रवाई : इंडियन कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी के सचिव अजय सहगल गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों से हासिल किया CLU, ‘संटेक सिटी’ समेत कई प्रोजेक्ट्स जांच के घेरे में ED छापेमारी में बालकनी से फेंके गए 21 लाख बरामद, GMADA अधिकारियों की भूमिका भी जांच में एएम नाथ।...
article-image
पंजाब , हरियाणा

दिल्ली के बाद अब पंजाब की बारी… हुंकार नितिन नवीन की : चंडीगढ़ निगम चुनाव में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल

 चंडीगढ़ के सभी 35 वार्ड जीतने का लक्ष्य; AAP नेता ने लगाया नजरबंद करने का आरोप चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही चंडीगढ़ में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी...
Translate »
error: Content is protected !!