टिप्पर माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी : बीत भलाई कमेटी और लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में किया रोष प्रदर्शन

by

मृतक राजरानी के परिजनों को इंसाफ दिलाने और इलाके की मांगों को लेकर धरना दिया
गढ़शंकर। बीते दिनों अड्डा झुंगियां में गांव भवानीपुर की महिला राजरानी की टिप्पर के नीचे आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। मृतक राजरानी के परिजनों को इंसाफ दिलाने तथा इलाके की मांगों को लेकर बीत भलाई कमेटी और लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में इलाके के लोगों द्वारा अड्डा झुंगियां में लगभग 3 घंटे धरना देकर पंजाब सरकार तथा टिप्पर माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर बीत बलाई कमेटी के अध्यक्ष बलबीर सिंह बैंस ने पंजाब सरकार तथा प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मृतक राजरानी की मौत के जिम्मेदार दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए तथा पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी सड़क की बदतर हालत को देखते हुए दिन के समय सड़क पर टिप्पर चलने पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाए और सड़क की जल्द रिपेयर की जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीत भलाई कमेटी और लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी की 9 अप्रैल को होने वाली संयुक्त मीटिंग के बाद अगले एक्शन का ऐलान किया जाएगा। इस अवसर पर बलबीर सिंह बैंस के अलावा सूबेदार अशोक कुमार, सरपंच रमेश लाल, नरेंद्र सोनी, सतीश राणा, रामजी दास चौहान,तीर्थ सिंह मान, गरीबदास बीटन, जगदेव मनसोवाल, हरभजन सिंह, जोगराज सोढ़ी तथा कुलभूषण कुमार आदि ने संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

47 विभागों में होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर…… नोडल अधिकारी नियुक्त, काडर भी होंगे पब्लिक

जालंधर। प्रदेश के 47 विभागों में ऑनलाइन स्थानांतरण होंगे। मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति को लेकर सभी विभागों को ग्रुप ‘ए’ या ग्रुप ‘बी’ श्रेणी के नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69 मुद्दों पर हुई चर्चा : हरियाणा की नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन दिए जाने का मामला हरियाणा ने उठाया

चंडीगढ़ :  उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 21वीं बैठक चंडीगढ़ में हुई। अंतर राज्य परिषद सचिवालय के सचिव के़ मोसेस चालई की मौजूदगी में हुई इस बैठक में 69 मुद्दों पर चर्चा...
article-image
पंजाब

SDM Guides PCS Mains Aspirants

Hoshiarpur/Feb 13/Daljeet Ajnoha : Sub-Divisional Magistrate (SDM) Gursimranjeet Kaur (PCS), Hoshiarpur, today held a special guidance session for students preparing for the Punjab PCS Mains exam at the Digital Library here. Drawing from her...
Translate »
error: Content is protected !!