टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट : एफआईआर की सिफारिश

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी है। शुक्रवार को विजिलेंस के अधिकारियों ने यह रिपोर्ट अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा को दी।
उन्होंने इस मामले में विजिलेंस जांच के निर्देश दिए थे। अब पानी के इस गड़बड़झाला मामले में कानूनी राय ली जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांगड़ा दौरे पर हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी राज्य से बाहर हैं। सचिवालय आने पर उनसे इस मामले पर चर्चा की जानी है। सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में विजिलेंस ने कई खुलासे किए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद कई कई परतें खुलेगी।
विजिलेंस की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है। सूत्र बताते हैं कि जल शक्ति विभाग के निलंबित इंजीनियरों, ठेकेदारों और लोगों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। जल शक्ति विभाग की ओर से जारी किया किए गए टेंडर की शर्तों के मुताबिक कार्य नहीं हुआ है। शर्तों के मुताबिक लेलू पुल के पास से स्वच्छ पानी की सप्लाई की जानी थी, लेकिन जांच में सामने आया है कि ठेकेदार ने इस स्थान से टैंकरों और पिकअप में पानी भरा ही नहीं। टैंकर और पिकअप के चालक नालों से पानी भरकर ले गए।
आरोप हैं कि ठेकेदारों ने जल शक्ति विभाग के दफ्तर में कर्मचारियों के साथ मिलकर बिल तैयार किए हैं। इसमें निलंबित इंजीनियरों, लिपिक की लापरवाही सामने आई है। अधिशासी अभियंता ने जूनियर इंजीनियरों की ओर से तैयार किया गया बिल बिना जांचे आगे सरका दिए गए हैं। पैसा जारी करने के लिए फाइल एसडीएम को भेजी गई। इसके बाद इन ठेकेदारों को पेमेंट जारी कर दी गई। ठियोग विधानसभा क्षेत्र में पानी के गड़बड़झाले में विजिलेंस ने 90 लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। यह पूछताछ एसडीएम ठियोग, निलंबित इंजीनियर, टैंकर चालकों और ठेकेदारों से हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी में जागरूकता शिविर आयोजित, शिविर की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने की

ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना द्वारा आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी में पोषण पखवाडा-22 स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत अनीमिया जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब

भज्जल में कबडी टूर्नामैंट 18 से 19 फरवरी को

गढ़शंकर : गांव भज्जल में बबर अकाली जत्थेदार हरनाम सिंह व ढाडी बमर सिंह शौंकी यादगारी कबडी टूर्नामैंट 18 से 19 फरवरी को करवाया जा रहा है। कमेटी टूर्नामैंट कमेटी के सदस्य व गांव...
article-image
पंजाब

साबुन फैक्ट्री के खिलाफ धरना 53वें दिन में शामिल

गढ़शंकर, 27 सितम्बर : जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश सरकार साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिक्स मैराथन में कर्नाटक ने मारी बाजी : कजाकिस्तान ने दूसरा और उत्तराखंड-बी ने तीसरा स्थान हासिल किया

नादौन 04 नवंबर। एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिलाओं एवं पुरुषों की मिक्स मैराथन स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें कर्नाटक की टीम विजेता रही। जबकि, कजाकिस्तान ने दूसरा और उत्तराखंड-बी ने तीसरा स्थान...
Translate »
error: Content is protected !!