टॉस से तय हुआ पट्टा-महलोग ब्लॉक समिति अध्यक्ष का फैसला, भाजपा के अशोक कुमार बने अध्यक्ष: उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित ओम प्रकाश ठाकुर की जीत

by

15 सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ चुनाव

बद्दी , 15 जून (तारा) :  पट्टा-महलोग ब्लॉक समिति की सत्ता पर भाजपा समर्थित अशोक कुमार ने कब्जा जमाया है। सोमवार को आईटीआई पट्टा स्थित सभागार में आयोजित पंचायत समिति पट्टा (महालोग ब्लॉक) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में अध्यक्ष पद का फैसला टॉस से हुआ। कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में दोनों प्रत्याशियों को समान मत मिलने के बाद टॉस की गई, जिसमें अशोक कुमार विजयी रहे और उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित ओम प्रकाश ठाकुर ने स्पष्ट बढ़त हासिल करते हुए जीत दर्ज की। उन्हें 9 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रमा देवी को 6 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही ओम प्रकाश ठाकुर पंचायत समिति पट्टा के उपाध्यक्ष घोषित किए गए ।
पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 79 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 85 के तहत चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। निर्वाचन बैठक की अध्यक्षता पीठासीन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान ने की। बैठक में पंचायत समिति के सभी 15 निर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया।
अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को सात-सात मत मिले। बराबरी की स्थिति बनने पर नियमानुसार टॉस कराया गया, जिसमें अशोक कुमार के पक्ष में फैसला आया। इसके बाद उन्हें अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में ओम प्रकाश ठाकुर ने बहुमत हासिल करते हुए जीत दर्ज की। उनके पक्ष में नौ सदस्यों ने मतदान किया, जबकि रमा देवी को छह मत प्राप्त हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार और उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर को एसडीएम बद्दी डॉ. संजीव धीमान ने बधाई देते हुए कहा कि दोनों जनप्रतिनिधि पंचायत समिति क्षेत्र के विकास, ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा, खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह सहित पंचायत समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
इस मौके पर नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा,खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह के इलावा दून के विधायक राम कुमार चौधरी व पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी,पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला भाजपा महा मंत्री बलवीर ठाकुर,समाजसेवी हंसराज चंदेल,मंडल अध्यक्ष खेमचंद ठाकुर, मनीष चौधरी, ललित वर्मा,वीर सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र ठाकुर,गोपाल दत्त, डिंपल ठाकुर,इलावा सभी भाजपा समर्थित सदस्य मौजूद रहे।

विकास को मिलेगी नई दिशा
पट्टा-महालोग ब्लॉक समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं, सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य जनहित कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा ।
फोटो कैप्शन-
पट्टा-महलोग ब्लॉक समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार और उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर को बधाई देते एसडीएम बद्दी डॉ. संजीव धीमान व अन्य अधिकारी।
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद समर्थकों के साथ अशोक कुमार।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैंप परियोजना के तहत 30 ग्रामीण महिलाओं को मिलीं स्वचालित सिलाई मशीनें

कौशल प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार की दिशा में बढ़े कदम, डॉ. रेणु सहरावत बोलीं.. महिलाओं को हुनर के आधार पर आत्मनिर्भर बनाने की सार्थक पहल रोहित जसवाल।  ऊना, 1 अगस्त. रैंप (रेजिंग एंड एक्सलरेटिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीति में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के माध्यम से शुरू किए गए डॉ. मनमोहन सिंह फैलो प्रोग्राम के बारे में मुख्यमंत्री से की चर्चा

एएम नाथ। शिमला : ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिखिन सोनी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने राजनीति में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइन

पिछले साल तक 2000 का नोट भारतीय करेंसी में सबसे बड़ा नोट प्रचलन में था। इसे बंद किए जाने के बाद अब 500 का नोट  ही सबसे बड़ा रह गया है।  1000 रुपये के...
Translate »
error: Content is protected !!