टोल प्लाजा कंपनियों की लूट पर मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लगाया अंकुश: ब्रम शंकर जिंपा

by

केंद्र के साथ बात कर जल्द शुरु करवाया जाएगा होशियारपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य
होशियारपुर, 15 दिसंबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर टोल प्लाजा कंपनियों पर अंकुश लगाकर लोगों से की जा रही लूट को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने टोल प्लाजा कंपनियों से मिलकर टोल के नाम पर बड़ी लूट की है, जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार धीरे-धीरे बंद कर रही है। वे आज स्थानीय लोक निर्माण विभाग के रैस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रोढ़ी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान का आभार जताया और कहा कि मुख्य मंत्री की ओर से टोल प्लाजा कंपनियों की अवधि न बढ़ाकर जो प्रयास किया जा रहा है वह जनहित में किया गया सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि आज होशियारपुर में स्थित लाचोवाल टोल प्लाजा की अवधि खत्म होने पर इसे टोल मुक्त कर दिया गया है और मुख्य मंत्री की ओर से स्वंय यहां आकर न सिर्फ लोगों को बड़ी राहत प्रदान की गई बल्कि टोल के नाम पर पिछली सरकारों की ओर से की गई लूट का भी पर्दाफाश किया गया। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर टोल कंपनियों ने लोगों को कोई सुविधा नहीं दी बल्कि यह लड़ाई-झगड़ों का अड्डा जरुर बने हुए हैं।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होशियारपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी से बैठक कर जल्द इसका निर्माण कार्य शुरु करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सुविधा को देखते हुए इस रोड के जल्द निर्माण को लेकर प्रयासरत है लेकिन केेंद्र सरकार इस रोड का निर्माण करने की बजाए बिना वजह इस पर राजनीति कर रही है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य केंद्र सरकार की उदासीनता के कारण लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार केंद्र सरकार से इस राष्ट्रीय राजमार्ग को बनवाने के लिए कह रही है लेकिन कोई न कोई बहाना बनाकर वे कार्य में देरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि इस रोड के कुछ नंबरों का मामला अदालत में विचाराधीन है जबकि पंजाब सरकार का तर्क है कि वे अदालत वाले मामलों को छोडक़र बाकी नंबरों वाले हिस्से का निर्माण करें ताकि कार्य लगातार चले और लोगों को राहत मिले। उन्होंने कहा कि इस मामले में पंजाब सरकार गंभीरता बनाए हुए है और जल्द ही इसे सुलझा कर निर्माण कार्य शुरु करवा दिया जाएगा।
इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, नगर निगम पार्षद व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गर्ल्स कॉलेज मानसोवाल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर संपन : कीर्ति, सुहाना, अमनदीप कौर, लवली और ऐछली को सर्वश्रेष्ठ वालंटियर घोषित

गढ़शंकर । श्री सतगुरु वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद जी महाराज भूरीवाले के कुशल नेतृत्व में संचालित महाराज ब्रह्म नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज मानसोवाल की प्रिंसिपल गुरशरण कौर सिद्धू की...
article-image
पंजाब

किला मुबारक को लेकर पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला : पटियाला के किला मुबारक में अपनी तरह का पहला होटल समर्पित करने को मंजूरी

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन अपने सरकारी आवास पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन विभाग की एक खास बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने लोहड़ी के बाद पटियाला के...
article-image
पंजाब

ट्वीट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा झूठा : अमेरिका में गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी पर मजीठिया ने उठाए सवाल

पंजाब। पूर्व मंत्री और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत से सवाल किया है कि सिद्धू मूसेवाला के कातिल गोल्डी बराड़ के मामले में उन्होंने झूठ क्यों बोला। गौरतलब है कि...
article-image
पंजाब

संदीप जाखड़ को  कांग्रेस ने ससपेंड किया : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नही हुए, सयुंक्त रिहायश में रहते हो यहां से भाजपा की एक्टिविटी चलती, लगे आरोप

चंड़ीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पार्टी के विधायक संदीप जाखड़ को सस्पेंड कर दिया है। पार्टी ने उन पर आरोप लगाया है कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!