ट्रंप ने नहीं निभाई दोस्ती, भारत पर लगाया 25% का टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू

by
नई दिल्ली : मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है. टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया।
डोनाल्ड ट्रंप ने ये टैरिफ भारत को रूस से दोस्ती निभाने की वजह से लगाया है. दरअसल, भारत रूस से बीते कई सालों से सबसे ज्यादा कच्चा तेल आयात कर रहा है। जिस वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ और साथ में जुर्माना लगाया है।
रूस से कारोबार पड़ा भारत को भारी
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 साल से युद्ध चल रहा है, जिस वजह से यूरोप के देशों ने रूस के ऊपर कई प्रतिबंध लगाए हुए हैं और यूरोपीय देश रूस से कच्चे तेल और गैस आयात नहीं कर रहे है. इस वजह से भारत पिछले कई सालों से रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीद रहा है, जो कि अमेरिका और यूरोप की आंखों की किरकिरी बना हुआ था. इसी के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ और जुर्माना लगाया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
याद रखिए, भले ही भारत हमारा दोस्त है, लेकिन सालों से हमने उनके साथ बहुत कम कारोबार किया है क्योंकि वहां के टैरिफ (आयात शुल्क) बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा में से एक और उनके पास ऐसे सख्त और परेशान करने वाले गैर-आर्थिक ट्रेड बैरियर्स (व्यापार अवरोध) हैं, जो किसी भी देश में सबसे मुश्किल माने जाते हैं. इसके अलावा, भारत हमेशा से अपनी ज़्यादातर सैन्य चीज़ें रूस से ही खरीदता आया है और चीन के साथ मिलकर रूस से सबसे ज्यादा ऊर्जा भी वही लेता है. ऐसे समय में जब सब चाहते हैं कि रूस यूक्रेन में मारकाट बंद करे. ये सब बातें अच्छी नहीं हैं! इसलिए अब भारत को 1 अगस्त से 25% का टैरिफ देना होगा, और ऊपर से इन वजहों के लिए एक पेनल्टी भी लगेगी. इस बात पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।
शेयर बाजार में आ सकता है तूफान
डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत के टैरिफ का असर कल शेयर बाजार में दिखाई दे सकता है. जानकारों के अनुसार टैरिफ का निर्णय भारतीय शेयर बाजार पर नेगेटिव असर डाल सकता है और बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. जबकि बीते दो कारोबारी दिनों में शेयर बाजार उछाल देखने को मिला है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

76 पेटी देसी शराब मार्का संतरा और 3 पेटी अंग्रेजी शराब ऑल सीजन बरामद : पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

सोलन : उपमंडल कसौली में SIU टीम ने अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। SIU टीम ने रविवार को एक दुकान में दबिश देकर अवैध शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने शराब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत राज्य में 310 यूनिट स्थापित: गुलेरिया

ऊना, 20 फरवरी: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश में 364 यूनिट स्थापित करने के लक्ष्य के मुकाबले 310 यूनिट लगा दिए गए हैं। वहीं ऊना जिला में 31 यूनिट लगाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना उपमंडल के 355 आंगनवाड़ी केन्द्रों में चुनाव में जन भागीदारी बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मकसद से हुए जागरूकता कार्यक्रम

ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव में जन भागीदारी बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मकसद से ऊना जिला प्रशासन लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समेज के 37 प्रभावित परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जायेंगे – DC अनुपम कश्यप

शिमला (रामपुर) 07 अगस्त उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज देर शाम झाकड़ी के मोनल गेस्ट हाऊस में समेज में चल रहे राहत एवम पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!