ट्रिपल मर्डर को पोते ने दिया अंजाम : दादा-दादी और बड़े दादा को उतारा मौत के घाट

by

गोरखपुर  : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झंगहा क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार को अपने दादा-दादी और बड़े दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि मोतीराम अड्‌डा स्थित कोईरान टोला निवासी रामदयाल शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सोकर उठा और फावड़ा उठा लिया। उसने पहले चिल्ला.चिल्ला कर घर की एक भैंस पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। जब उसके दादा कुबेर ने भैंस को मारने पर टोका तो उसे भी मार दिया। इसी क्रम पीछे से बड़े दादा साधु मौर्य (75) आए तो उन्हें और दादी (कुबेर की पत्नी) को मार दिया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी रामदयाल ने तीनों शवों को खेत से लाकर एक जगह रास्ते में रखा,फिर वहीं बैठ गया।फोरेंसिक और पुलिस टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से फावड़ा भी बरामद कर पूछताछ की जा रही है। गांव वालों का कहना है कि रामदयाल मानसिक रूप से बीमार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : मृतका के परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

माहिलपुर,16 अगस्त : थाना माहिलपुर के बिंजो गांव की एक विवाहिता ने घर मे गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मिरतका के शव को कब्जे में लेकर...
पंजाब

चोरी के अठारह मोबाईल तथा भारी मात्रा में मोबाईल असैसरी सहित तीन ग्रिफतार

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने तीन मोबाईल चोरों को ग्रिफतार कर उनसे कई चोरी किए हुए अठारह मोबाईल फोनो व भारी मात्री में मोबाईल असैसरी बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गढ़शंकर पुलिस पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महंत प्रकाश नाथ को “भारतीय हिन्दू रत्न पुरस्कार” से किया गया सम्मानित

धर्म, सेवा और संस्कृति संरक्षण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने महंत प्रकाश नाथ एएम नाथ। दिल्ली :  धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध...
article-image
पंजाब

जिम की महिला मैनेजर से छेड़छाड़ : जमीन पर गिराया, थप्पड़ मारा – घटना CCTV कैमरे में कैद

लुधियाना :  जिम में महिला मैनेजर के साथ छेड़छाड़ की गई। ये हरकत किसी और ने नहीं बल्कि फ्लोर मैनेजर ने रेस्ट रूम में की। घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।...
Translate »
error: Content is protected !!