ट्रॉलियों को आग लगाने के मामले में पुलिस द्वारा  संदेह के आधार पर किसी के विरुद्ध कोई अनुचित कार्रवाई नहीं करने का विश्वास दिलाने पर धरना रद्द किया गया  : नंबरदार पम्मी पंडोरी

by

गढ़शंकर।  पंडोरी बीत में ट्रॉलियों को आग लगाए जाने के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के संबंध में 28 तारीख को आज अनिश्चितकालीन धरना देने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। क्योंकिं इस संबंध में डीएसपी गढ़शंकर और एसएचओ गढ़शंकर ने दोनों पक्षों की बात सुनी और हमें भरोसा दिलाया कि केवल संदेह के आधार पर किसी के विरुद्ध कोई अनुचित कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह जानकारी नंबरदार पम्मी पंडोरी ने देते हुए कहा कि पुलिस की ओर से विश्वास दिलाया गया है कि कार्रवाई केवल वास्तविक दोषी के विरुद्ध ही की जाएगी।
उन्होनों बताया कि पुलिस अधिकारीयों ने हमें विश्वास दिलाया है कि किसी भी व्यक्ति को बिना कारण गढ़शंकर थाने नहीं बुलाया जाएगा और न ही पुलिस पंचायत से संपर्क किए बिना किसी के घर में प्रवेश करेगी। जिन वाहन को पुलिस अपने साथ ले गई थी, वे भी वापस कर दिए गए हैं। उन्हीनों धरने के समर्थन करने वाले सभी गणमान्य का आभार प्रकट किया और कहा कि आगे भी यदि किसी के साथ अन्याय होगा, तो आप इसी प्रकार उसका साथ देते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट : नौजवान पीढ़ी के दिमागों को दूषित कर रही एकता कपूर

नई दिल्ली : 15 अक्तूबर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ में आपत्तिजनक सामग्री परोसने के लिए आज निर्माता एकता कपूर को काफी लताड़ लगाई गई। माननीय सर्वोच्च अदालत ने कहा कि वह...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल सहित पंजाब के चारो उपचुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी : जगदीश जस्सल

चब्बेवाल : विधानसभा हलका चबेवाल में भाजपा उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल की जीत सहित पंजाब के चारो विधानसभा उपचुनाव में  भाजपा जीत दर्ज करने जा रही है।  चब्बेवाल सहित चारो हलके में मतदाता पंजाब...
article-image
पंजाब , समाचार

भारत रत्न अटल सम्मान-2022 से सम्मानित डा. नीना सैनी : ज्योतिष में प्राप्त कर चुकी हैं डाक्टरेट की उपाधि

अब तक दस संयुक्त काव्य व कहानी संग्रहों के अलावा एक मौलिक पुस्तक का हो चुका है प्रकाशन होशियारपुर : पंजाब की प्रसिद्ध कवित्री व कहानीकार होशियारपुर की डा. नीना सैनी को हाल ही...
article-image
पंजाब

गुरुपर्व पर 27 को बंद रहेंगे जिले के सभी सेवा केंद्र: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 24 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत विभाग की ओर से 27 नवंबर को साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व...
Translate »
error: Content is protected !!