ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

by
ठाकुर द्वारा मंदिर के विकास को 25 लाख, सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख और सड़क निर्माण को 15 लाख रुपये की घोषणा
रोहित जसवाल।  ऊना, 5 सितंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं विशाल संत सम्मेलन में भाग लिया। यह धार्मिक आयोजन 29 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर के विकास के लिए प्रथम चरण में 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर कुल 40 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भदसाली अप्पर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तथा पंचायत में सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने गूगा जाहर पीर मंदिर भदसाली अप्पर और तपस्थान संत देविआ सिख गुरुद्वारा के लिए भी 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की।May be an image of one or more people, temple and dais
उप मुख्यमंत्री ने गूगा नवमी के अवसर पर गूगा जाहर पीर मंदिर में माथा टेका तथा तपस्थान संत देविआ सिख गुरुद्वारा में भी शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली पहुंचने पर मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन सिंह जसवाल ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत भदसाली अप्पर प्रधान अश्वनी जसवाल, लोअर भदसाली के प्रधान सूरम सिंह, प्रधान गुरुद्वारा सिंह सभा भदसाली यशपाल सिंह साका के अलावा जसपाल जस्सा, मंजीत कौर साका, जोगिंदर सिंह पाठी, सुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह और दर्शन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने अपने साठवें जन्मदिन पर काटा साठ किलो का केक – जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर प्रदेश भर से जुटे समर्थक, आवास पर लगा बधाइयों का तांता

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर समर्थकों का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में लोगों ने उनके आधिकारिक आवास पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न: आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति की जानकारी होना आवश्यक – संजय अवस्थी

अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) ने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी परम्पराओं, रिति-रिवाजों और संस्कृति की जानकारी होना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान : बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी में हुआ सफल ऑपरेशन

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अप्रैल। हरोली उपमंडल के ललड़ी स्थित बहुआयामी पशु चिकित्सालय में प्लास्टिक सर्जरी चिकित्सीय प्रक्रिया के माध्यम से एक गाय की जान बचाई गई। इस अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय में यह एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जाती जनगणना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : पूर्व सांसद खन्ना

,सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में जाती जनगणना साबित होगा एक क्रांतिकारी कदम : खन्ना होशियारपुर 1 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मोदी सरकार के जाती जनगणना के फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!