ठियोग की बेटी शारन्या वर्मा ने जंतर-मंतर पर बुलंद की छात्रों की आवाज़ : निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर दिल्ली में डटी ठियोग की शारन्या

by

पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन में हिमाचल की बेटी की दमदार मौजूदगी

एएम नाथ। शिमला :हिमाचल प्रदेश के ठियोग क्षेत्र की बेटी शारन्या वर्मा, पुत्री संदीप वर्मा, इन दिनों नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभा रही हैं। देशभर से पहुंचे छात्रों के साथ मिलकर वह प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठा रही हैं।
शारन्या का कहना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। वर्षों की कड़ी मेहनत और तैयारी के बाद जब परीक्षा की गोपनीयता भंग होती है, तो ईमानदारी से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वास टूटता है। उनका मानना है कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी तथा विश्वसनीय बनाया जाना चाहिए।
जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन में छात्र सरकार से पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई, दोषियों को कठोर दंड और भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत एवं सुरक्षित व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन में शामिल छात्र शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं।
ठियोग की शारन्या वर्मा की इस सक्रिय भूमिका पर क्षेत्र के लोगों ने गर्व व्यक्त किया है। उनका मानना है कि जब युवाओं के भविष्य और देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का सवाल हो, तब जागरूक नागरिक के रूप में अपनी आवाज़ उठाना भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। शारन्या की भागीदारी हिमाचल के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है और यह संदेश देती है कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई आवाज़ बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18 सितंबर को 1.55 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सावन में भक्ति और सेवा का संगम, प्रेस क्लब मंडी ने लगाया खीर का भंडारा, जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन रहे शामिल

एएम नाथ।  मंडी, 11 अगस्त।   सावन माह के पावन अवसर पर प्रेस क्लब मंडी ने भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए सोमवार को मंडी शहर में अढ़ाई क्विंटल खीर का भंडारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस  बैंड हार्मनी आफ पाइन के कलाकार प्रथम सांस्कृतिक संध्या  में  देंगे प्रस्तुति 

एएम नाथ। चम्बा,28 जुलाई  :  उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला -2024  के तहत पहली सांस्कृतिक संध्या में  हिमाचल पुलिस बैंड हार्मनी आफ पाइन के कलाकार अपनी प्रस्तुति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूती के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाए: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के...
Translate »
error: Content is protected !!