ठियोग व गवाही देवी मोड पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को किया जागरूक

by

ठियोग व गवाही देवी मोड पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को किया जागरूक

शिमला, 07 मार्च : सूचना एवं जन सम्र्पक विभाग के अंतर्गत स्वर साधना कला मंच के कलाकरों द्वारा आज जिला शिमला के निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत मंढोड़घाट व जुणी तथा लोटल वेलफेयर सोसायटी के कलाकरों द्वारा आज जिला शिमला के ठियोग निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठियोग व गवाही देवी मोड में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का गीत-संगीत व लोक नाट्य के माध्यम से प्रचार कर लोगों को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त कोविड-19 के निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने बारे लोगों को जागरूक करने व नशे से होने वाले नुकसान व बचाव बारे भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धावस्था पेंशन, गृहणी सुविधा योजना, हिम केयर, सहारा योजना आदि योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
कलाकारों ने बताया कि आज के समय में अधिकतर युवा वर्ग नशे की ओर झुक रहा है। युवा जो हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य होते हैं, वे आज नशे की बुरी लत में पढ़कर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां तक आज के समय में पुरुष तो पुरुष बहुत सी महिलाएं भी नशे की चपेट में आ रही हैं। बहुत से घर नशे की वजह से बर्बाद होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम सभी देश का भविष्य है। हमंे नशे जैसी चीज़ को एक शौक के रूप में भी प्रयोग नहीं करना चाहिए। हमें इससे दूर ही रहना चाहिए और ज्यादातर युवाओं को जागरूक करना चाहिए। अगर हमंे एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है, तो हमें नशे जैसी चीज को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए।
इस अवसर पर कलाकारों ने उपस्थित लोगों से कोरोना वायरस बचाव के लिए हाथों को बार-बार धोना, सामाजिक दूरी बनाए रखना तथा मंुह को मास्क से ढक कर रखना आदि नियमों की अनुपालना करने का आग्रह भी किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मढ़ोड घाट की प्रधान रोशनी देवी, जुणी की प्रधान सीमा कंवर, ग्राम पंचायत ठियोग के पार्षद अनिल ग्रोवर, गवाही देवी मोड़ के उप-प्रधान अशोक शर्मा तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के सभी विकास खण्डों में 590 करोड़ 92 लाख रुपये की शैल्फों को पारित : जिला परिषद बैठक में सभी एसडीएम हो उपस्थित – चन्द्र प्रभा नेगी

शिमला 21 नवंबर – जिला परिषद अध्यक्ष चन्द्र प्रभा नेगी की अध्यक्षता में आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मनरेगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुरवासियों के लिए खुशखबरी, बड़े स्तर पर किया जाएगा आयोजन : हमीर उत्सव का फिर से करेंगे आगाज : सुनील शर्मा बिट्टू

एएम नाथ। हमीरपुर 25 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हमीरपुर में कई वर्षों से बंद किए गए हमीर उत्सव के आयोजन को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साहित्य एवं संस्कृति का संवर्द्धन ही सांस्कृतिक परिषद का उद्देश्य – अजय यादव

सोलन : ज़िला सांस्कृतिक परिषद की बैठक आज यहां कोठों स्थित कला केन्द्र में आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। अजय कुमार यादव ने कहा कि...
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी के एक पद हेतू 15 जुलाई को आयोजित होने वाली कांउसलिंग स्थगित

ऊना, 12 जुलाई – उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई को जेबीटी का एक पद दिव्यांग श्रेणी(आॅर्थो) में भरने हेतू आयोजित होने वाली कांउसलिंग को...
Translate »
error: Content is protected !!