डंगोली में बेटी बचायो बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति अभियान व पोषण अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

by

ऊना, 15 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत ग्राम पंचायत डंगोली में पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनबाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जन प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने लोगो को बेटी बचायो बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जागरूक किया द्य इसके अतिरिक्त नशे के दुष्प्रभावों बारे भी विस्तृत जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ रीना ने कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है।
आयुर्वैदिक चिकित्सक संजीव पठानिया ने कहा कि गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशुओं को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर व डाइटिशियन से परामर्श करके उचित उपचार करवाने के साथ-साथ पौष्टिक आहार देकर उसके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने सभी को निरोग रहने के लिए योग के महत्व के बारे में अवगत करवाया।
इस अवसर पर नरेश एंड टीम ने नशा मुक्ति अभियान पर लघु नाटिका द्वारा लोगो को जागरूक किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोमा देवी ने गाना सुना कर नशे के दुष्परिणाम के बारे में लोगो को जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला ने आंगनवाड़ी की सेवाओ के बारे में गाना सुना कर लोगो को जागरूक किया।
इस अवसर पर गर्भवती महिला चंचला की गोदभराई की गयी तथा बच्चे आरव ठाकुर का अन्प्राशन करवाया गया ताकि लोगो को जागरूक किया जा सकेद्य
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कंचन देवी, पर्यवेक्षक सुमन लता, कंचन देवी, आशा देवी , पोषण ज़िला समन्वयक मंज़ूर खान, पोषण ब्लॉक समन्वयक गुरमुख सिंह ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य लाभार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मदों पर की गई विस्तृत चर्चा : जिला परिषद की त्रैमासिक  बैठक आयोजित, जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता 

एएम नाथ। चंबा :   जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बिलासपुर के विकास के लिए 1625.83 करोड़ रूपए की ऋण क्षमता निर्धारित, नाबार्ड का ऋण रोडमैप किया जारी

डीसी राहुल कुमार ने नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना का किया विमोचन एएम नाथ । बिलासपुर, 29 जनवरी: जिला बिलासपुर की आर्थिक प्रगति और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपायुक्त राहुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खड्ड, अप्पर पंजावर, जोल, डूहल भटवालां, खरोह व अंब टिल्ला में कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरुक किए ग्रामीण

ऊना, (10 फरवरी) – सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गांे के कल्याण के चलाई जा रही योजनाओं बारे जागरुक करने के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रदेशभर में विशेष प्रचार अभियान चलाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विस में 6000 परिवारों को दिये मुफ्त गैस कनैक्शन: राम कुमार

ऊना : गृहिणी सुविधा योजना के तहत हरोली विधानसभा क्षेत्र में 6000 परिवारों को मुफ्त घरेलू गैस कनैक्शन वितरित किये जा चुके हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो....
Translate »
error: Content is protected !!