– डबल मर्डर मामले में पांचों आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल राइफल अभी तक नहीं हुई जब्त

by

रोहित जसवाल , हरोली/ ऊना  : पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत पड़ते गांव भदसाली में कल हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी एडवोकेट देशदीप जसवाल समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी से वारदात में इस्तेमाल राइफल अभी जब्त नहीं की गई है।
एसपी राकेश सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में आरोपियों को पकड़ने का दावा करते हुए बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जमीन विवाद को लेकर एडवोकेट देशदीप जसवाल ने अपने ही गांव की पंचायत की प्रधान के पति और बेटे को गोली मार दी थी। इससे दोनों बाप बेटे की मौके पर मौत हो गई थी। आरोपी देशदीप ने एक अन्य युवक पर भी गोली दागी, जो बाल-बाल बच गया।

उन्हीनों बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एडवोकेट देशदीप जसवाल और उसके साथ रहे आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया और चश्मदीदों से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त कर पुलिस ने वारदात में एडवोकेट देशदीप का साथ देने वाले चार आरोपियों रमेश चंद, ओम प्रकाश, हरदीप राणा, अनुज जसवाल को देर रात ऊना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के दौरान गोली चलाने वाले मुख्यारोपी देशदीप जसवाल के बारे में इनपुट एकत्रकरने के बाद आज सुबह देशदीप को भी ऊना इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी राकेश कुमार ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। बुधवार को शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। जिक्रयोग है कई सोमवार को आरोपी ने संजीव कुमार (51) और उनके बेटे रविंद्र कुमार (26) निवासी वार्ड-1 लोअर भदसाली की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सब इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिस जवान ससपेंड : वर्दी पहनकर चंडीगढ़ के एक ठेके से हिमाचल के 4 पुलिस जवानों ने खरीदी शराब की पेटी और अपनी गाड़ी में राखी

एएम नाथ। चंडीगढ़/ सोलन :  हिमाचल के सोलन जिले के 4 पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस जवानों  ने वर्दी पहनकर चंडीगढ़ के एक ठेके से शराब की पेटी खरीदी और अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने किया 25 लाख से रक्कड़ में बनने वाले पार्क का भूमिपूजन

ऊना, 12 नवंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रक्कड़ कॉलोनी में लगभग 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सतपाल...
पंजाब

सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें, मरीज को तत्काल पहुंचाएं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र

जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी स्नेक वेनम उपलब्धः सीएमओ ऊना – बरसात के मौसम में सांप के काटने के मामले बढ़ने की आशंका रहती है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राथमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संकट टला : हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनबाड़ियां हुई अपग्रेड

एएम नाथ। चम्बा :   केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मन्त्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने काँगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनबाड़ियों को...
Translate »
error: Content is protected !!