डलहौजी में प्रस्तावित बस अड्डे का उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया निरीक्षण : परियोजना में तेजी लाने के निर्देश, एफसीए सहित लंबित औपचारिकताएं जल्द पूरी हों: मुकेश अग्निहोत्री

by

एएम नाथ। डलहौजी :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को अपने दो दिवसीय चंबा प्रवास के पहले दिन बनीखेत पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने डलहौजी में प्रस्तावित आधुनिक बस अड्डा स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बस अड्डा निर्माण से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत लंबित अनुमति सहित अन्य विभागीय प्रक्रियाओं में तेजी लाने पर जोर दिया, ताकि परियोजना में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित बस अड्डा परियोजना को बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण (बीओडी) की बैठक में प्रस्तुत किया जाए, जिससे आवश्यक निर्णय लेकर निर्माण कार्य को शीघ्र आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा कि डलहौजी प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां आधुनिक बस अड्डे के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ-साथ हर वर्ष बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष रेखा कुमारी, भलेई माता मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, एसडीएम अनिल भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. भारद्वाज, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा, तहसीलदार रमेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की बेटी को गुगल कंपनी में नौकरी, 60 लाख का पैकेज

हमीरपुर।  हमीरपुर भोटा की अर्शिता का चयन गुगल में सोफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुई है। अर्शिता ने बैंगलोर के गुगल के ऑफिस में ज्वाइनिंग दे दी है । उनका वार्षिक पैकेज लगभग 60...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने मनाया 75वां स्थापना दिवस

बेहतर कार्य के लिए उद्योगपतियों ने निगम के अधिकारियों को नवाजा, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी राज्य निगम को बेहतर कार्य के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर पर रनर अप ट्राफी। बीबीएन, 24 फरवरी (तारा) : कर्मचारी राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने छह विधायकों का भविष्य अंधेरे में डाला : बीजेपी नेताओं का मैथमेटिक्स बहुत कमजोर- सीएम सुक्खू

एएम नाथ। हमीरपुर। कंगना रनौत के बीफ मामले में कांग्रेस बयानों की चुनाव आयोग में शिकायत पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बीफ मामले में किसी ने कहा है कि गाय का मांस खाया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

16 हजार परिवारों को फिर से बसाने का दायित्व बखूबी निभा रही प्रदेश सरकार : बीबीएमबी परियोजनाओं में प्रदेश को 12 प्रतिशत रॉयल्टी दिलाने में मदद करें नड्डाः मुख्यमंत्री

बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पुनर्वास योजना के तहत भारी बारिश एवं भूस्खलन से आई आपदा से प्रभावित जिला बिलासपुर के 1162 परिवारों को 8.97 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि वितरित...
Translate »
error: Content is protected !!