डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और जयराम ठाकुर दुआरा चिर परिचित अंदाज में एक दूसरे पर शब्दी हमला

by
रोहित जसवाल। ऊना।  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एक बार फिर आमने-सामने होते हे तो हिमाचल की सियासत में गर्माहट आ जाती है। दोनों नेताओं के बीच यहां विधानसभा में भी खूब नोकझोंक होती है और सदन के बाहर भी एक-दूसरे के खिलाफ दोनों की बयानबाजी अक्सर देखने को मिलती है। कल डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जिनका अपना ट्रैक रिकॉर्ड खराब हो, उन्हें सत्ता से जनता द्वारा हटाने के बाद उपदेश नहीं देना चाहिए।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का निशाना :  डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह बेहतर होता कि जयराम ठाकुर खुद सत्ता में रहते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की चिंता करते। मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के उस बयान पर पलटवार कर रहे थे, जिसमें उन्होंने यह कहा था कि एचआरटीसी के पेंशनर्स को वक्त पर पेंशन नहीं मिली।
      जब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने 11 दिसंबर 2024 को दो साल का कार्यकाल पूरा किया था। दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर झूठ बोलने की आरोप लगाए थे और इस्तीफा देने की मांग की थी। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने याद दिलाया कि जयराम सरकार के 60 महीने के कार्यकाल में केवल तीन बार ही पेंशन समय पर दी गई। जबकि 57 महीने एचआरटीसी कर्मियों की पेंशन अदायगी देरी से की गई ।बीजेपी शासनकाल में जनवरी 2018 में पेंशन अदायगी 53 दिनों की देरी से की गई।  वहीं, मार्च 2020 में 35 दिन, मार्च 2021 में 42 दिन और मई 2021 में 33 दिन देरी से पेंशन का भुगतान किया गया।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पलटवार  :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर पलटवार किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह ट्रैक रिकॉर्ड की बात तो बाद में करेंगे। पहले डिप्टी सीएम को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि वह आज भी अपनी बात पर अडिग हैं। जब मंच से मुकेश अग्निहोत्री कर्मचारियों के वेतन और पेंशनर्स के पेंशन भुगतान का दावा कर रहे थे, तब तक पेंशनर्स के खाते में पेंशन नहीं आई थी।  उन्होंने मंच से झूठ बोला ऐसे में उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे पास सबूत आ गए हैं, पूरे देश के सामने भाजपा की पोल खोलूंगा – केजरीवाल

 दिल्ली :   आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला है। केजरीवाल ने दावा किया कि उनके पास सबूत और गवाह हैं, जिसके आधार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय :उद्योग विभाग में खनन निरीक्षक के 12 पद, सहायक खनन निरीक्षक के 24 पद और खनन रक्षक के 38 पद भरने का भी निर्णय, मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना-2023 को स्वीकृति प्रदान

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, स्थानीय निकायों इत्यादि के अन्तर्गत ग्रुप-सी के विभिन्न पदों की भर्ती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने दिए हरसंभव सकारात्मक कदम उठाने के दिशानिर्देश

एएम नाथ। चम्बा :  सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने जिला चम्बा प्रशासन के साथ आपदा की स्थिति, राहत-बचाव कार्यों, बचाव दल, सड़कों व यातायात के पुन: संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक महत्वपूर्ण...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मेले और मंदिर हमारी संस्कृति और धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। गोहर (मंडी), 24 सितंबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मेले और मंदिर हमारी संस्कृति, सभ्यता और धार्मिक आस्था का अभिन्न हिस्सा हैं। इन्हें किसी राजनीतिक दल से जोड़ना उचित नहीं है।...
Translate »
error: Content is protected !!