जिला परिषद उमीदवारों का जिला स्तर पर घोषित होगा अंतिम चुनाव परिणाम: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चम्बा में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत जारी कार्यक्रम के अनुसार 26, 28 तथा 30 मई को तीन चरणों में मतदान संपन्न करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत वार्ड सदस्य, उप प्रधान व प्रधान के मतपत्रों की गणना मतदान के पश्चात उसी दिन संबंधित पंचायत में होगी और परिणाम घोषित किया जायेगा।
इसी तरह जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतपत्रों की गणना 31 मई को उपमंडल एवं खंड स्तर पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 75(vi) के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जिला परिषद सदस्य के लिए मतगणना उपरांत परिणाम पत्र तैयार किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि जिला परिषद सदस्य के मतपत्र लेखा तथा प्रपत्र-38 भाग-1 को मोहरबंद लिफाफे में 31 मई को जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय चंबा में समय पर प्रेषित किया जायेगा ओर जिला स्तर पर परिणामों का संकलन कर उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अंतिम परिणाम घोषित किया जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

“समर्थ 2025” के अंतर्गत सुरक्षित निर्माण पद्धतियों पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

एएम नाथ। शिमला : अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला द्वारा “समर्थ 2025” नामक जन-जागरूकता एवं क्षमता निर्माण अभियान के तहत आज सुरक्षित निर्माण पद्धतियों पर जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजेश्वर देव (बागुडी) मेले का समापन पर समारोह : मेलों के माध्यम से आर्थिक सृदृढ़ीकरण – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थान पर आयोजित किए जाने वाले मेलों और उत्सवों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम का मानवीय चेहरा: ढाबे पर नींबू पानी पीने रुके मुख्यमंत्री

एएम नाथ। धर्मशाला :  राजनीति की आपाधापी, सुरक्षा का कड़ा पहरा और वीआईपी कल्चर के बीच जब कोई बड़ा राजनेता आम आदमी के बीच सहज रूप से खड़ा हो जाता है, तो वह पल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख की सरकार के निकम्मेपन से हर साल बिना खर्चे वापस केंद्र को जा रहे करोड़ों रुपये : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार से पैसे देने की कमी नहीं राज्य सरकार की नीयत और विजन में है खोट, प्रदेश सरकार को असुविधा न हो इसलिए एडवांस में दिए 843 करोड रुपए कार्य समिति के गठन...
Translate »
error: Content is protected !!