मुख्यमंत्री मान व उनकी पत्नी को आम के पौधे डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने भेंट किए

by

गढ़शंकर : आमों के देश दोआबा से संबंधित डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी डॉ गुरपीत कौर को देसी आम के पौधे भेंट किए। ज्ञात हो कि विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी उस क्षेत्र की पर्यावरण संरक्षण समिति के संरक्षक भी हैं जिसके तहत हर साल “जन्मदिन पर वृक्ष” अभियान के तहत सैकड़ों नए पेड़ लगाए जाते हैं। श्री रौड़ी ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को आम के पौधे
उपहार के भेंट करते अवगत कराया कि वह दोआबा के हैं और दोआबा को आमों का देश भी कहा जाता है। यहाँ के स्थानीय आम बहुत लोकप्रिय हैं। श्री रौड़ी ने कहा कि अब दोआबा में आम के बाग लुप्त हो रहे हैं जो चिंता का विषय है। इन पौधों को मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को उपहार के रूप में देना पर्यावरण को साफ करना और दोआबा में आम के पेड़ पुन: लगवाना है।
फोटो :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व उनकी पत्नी डॉ गुरपीत कौर को आम के पौधे भेंट करते डिप्टी स्पीकर रौड़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal (B) Announces

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/April 15 : Shiromani Akali Dal (B) district president Lakhwinder Singh Lakhkhi Gilzian has announced the rural office-bearers for the district, appointing Gurmail Singh Bham as the guardian (in-charge) for the Garhshankar...
article-image
पंजाब

देश को कमजोर कर रही मोदी सरकार- पवन दीवान

पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा के फूल भेंट करके किया याद पंडित नेहरू ने देश की मजबूती के लिए काम किया लुधियाना: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 132वां जन्मदिवस लुधियाना के...
article-image
पंजाब

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में गढ़शंकर में भव्य शोभायात्रा (जागो) का आयोजन 28 फरवरी को

गढ़शंकर । बाबा महेश जी के आशीर्वाद और बाबा प्रेम गिरी जी तथा बाबा कहर गिरी जी की प्रेरणा से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इलाके के समस्त शिव भक्तों के सहयोग से गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पड़ोसी निर्वस्त्र होकर महिला को बुलाता है पास : 9 अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय

 इंदौर । जब भी हम कहीं घर बसाते हैं तो एक पड़ोसी ही होता है जिससे हम अपने हर सुख-दुख बांटते हैं। पर अगर वही पड़ोसी अश्लीलता की सारी हदें पार कर दे तो?...
Translate »
error: Content is protected !!