डी.सी. कार्यालय से डी.एफ.ओ. दफ्तर तक रैली, कार्यालय का घेराव : 18 माह से मानदेय न मिलने पर नर्सरी मजदूरों का उग्र प्रदर्शन

by

अप्रैल में भुगतान का आश्वासन, नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी

एएम नाथ। चम्बा :  वन विभाग की नर्सरियों में कार्यरत दिहाड़ीदार मजदूरों ने लंबे समय से मानदेय न मिलने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों ने अधिवक्ता जय सिंह के नेतृत्व में पहले डी.सी. कार्यालय के बाहर धरना दिया और बाद में आक्रोश रैली निकालते हुए डी.एफ.ओ. कार्यालय का घेराव किया।
रैली के दौरान मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। यह रैली धड़ोग मोहल्ला से गुजरते हुए डी.एफ.ओ. कार्यालय पहुंची, जहां मजदूरों ने कार्यालय परिसर में ही बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब मजदूर अपनी मांगों पर अड़े रहे और अधिकारियों के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।
मजदूरों का आरोप है कि मसरूड, कंदला और माणी बीट में पिछले 15-16 वर्षों से कार्यरत श्रमिकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें पिछले 18 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता जय सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार खुद को मजदूरों और किसानों की हितैषी बताती है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर प्रभावशाली लोगों को समय पर वेतन मिल रहा है, वहीं गरीब मजदूर मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
बढ़ते दबाव को देखते हुए डी.एफ.ओ. कृतज्ञ कुमार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि अप्रैल माह में लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नर्सरी मजदूर नियमित दैनिक भोगी कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि उन्हें मौसमी कार्य के आधार पर बुलाया जाता है। बजट की कमी के कारण भुगतान में देरी हुई है और शेष राशि जारी करने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
हालांकि मजदूरों ने साफ कर दिया है कि यदि अप्रैल में भी भुगतान नहीं हुआ, तो वे बिना किसी पूर्व सूचना के उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

23000 रुपये जुर्माना का चालान काटा : टूरिस्ट निजी इनोवा गाड़ी को एंबुलेंस बनाकर मनाली सवारियां लेकर पहुंचा था घूमने

मनाली. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक टूरिस्ट का पुलिस ने चालान काटा है। पंजाब का रहने वाला टूरिस्ट निजी इनोवा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरोत्री स्कूल को 15 लाख देने की घोषणा : आर.एस. बाली ने अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

नगरोटा बगवां, 14 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने मंगलवार को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस और अन्य कल्याणकारी योजनाएं रहेंगी जारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा, भाजपा ने जानबूझकर आरडीजी प्रस्तुति का बहिष्कार किया अपने कार्यकाल में भाजपा ने किया है आरडीजी का दुरुपयोग एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माजरु में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा :पहले दिन श्रीमदभागवत कथा का महत्व सुनाया

बद्दी, 29 मार्च (तारा) : नंदपुर पंचायत के माजरु गांव में श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। साप्ताहिक भागवत कथा 5 अप्रैल तक किया जाएगा। पहले दिन...
Translate »
error: Content is protected !!