डीएसपी कार्यालय के बाहर फायरिंग : 3-4 मोटरसाइकिलों पर पहुंचे थे संदिग्ध युवक, पुलिस ने दो को पकड़ा; अवैध पिस्तौल बरामद

by

जलालाबाद। स्थानीय डीएसपी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर फायरिंग किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

थाना सिटी जलालाबाद के इंस्पेक्टर मोहित धवन के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बत्तीवाला चौक की तरफ से 3-4 मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ संदिग्ध युवक डीएसपी कार्यालय की ओर जा रहे हैं। कार्यालय के बाहर पहुंचने के बाद फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को काबू कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोना सिंह और सोनू, निवासी अमीर खास के रूप में हुई है। मामले में आकाश पुत्र परमजीत का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने पकड़े गए संदिग्धों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है।

वहीं, घटना में शामिल बताए जा रहे कुछ अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी कर विभिन्न टीमों को तैनात किया है। पुलिस मामले की जांच कर फायरिंग के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

लुटेरों ने ज्वेलर की गोली मारी, मौत : दिनदहाड़े लुटेरे सामान लेकर फरार

मोगा : मोगा के राम गंज मंडी में एक ज्वेलर की दुकान पर दिनदहाड़े लुटेरों ने दुकान के मालिक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दुकान के मालिक विक्की अपनी दुकान...
article-image
पंजाब

मजारी के नौजवानों ने ग्राम पंचायत के सहयोग से पोदारोपण किया

गढ़शंकर : गांव को साफ व हरियाली भरा रखने के लिए गांव मजारी में ग्राम पंचायत की अगुवाई में युवाओं ने पौदे लगाए। पंच सुशिंद्र सिंह व तिलक राज राना ने कहा कि वातावरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

16 विधायकों के टिकट काट दिए – अब मंत्रियों की बारी? आम आदमी पार्टी ने 70 में से जिन 31 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी  द्वारा अभी तक घोषित की गईं 31 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि कहीं आप अपने मंत्रियों के भी...
article-image
पंजाब

बंदी सिंहों पर केंद्र सरकार की ही अधिसूचना के विपरीत है अमित शाह का बयान : एडवोकेट धामी

अमृतसर: गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बंदी सिंहों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि तीन दशकों...
Translate »
error: Content is protected !!