डीटीएफ की शिक्षा मंत्री की रिहायश के समक्ष इंसाफ रैली 29 मई को 

by
गढ़शंकर : शिक्षा विभाग द्वारा संघर्षरत अध्यापक हरेन्द्र सिंह पटियाला तथा मैडम नवलदीप शर्मा को रैगुलर अवार्ड जारी न करने एवं हरेन्द्र सिंह को मिल रही मामूली तनख्वाह को भी पिछले 13 महीने से रोके जाने के रोष स्वरूप डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने शिक्षा मंत्री मीत हेयर के बरनाला स्थित आवास पर 29 मई को इंसाफ रैली करने का ऐलान किया है।
डीटीएफ के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार व जिलाध्यक्ष सुखदेव डानसीवाल, इंद्र सुखदीप सिंह, मनजीत सिंह दसूहा, करनैल सिंह, सतपाल सिंह, मनजीत सिंह बाबा, बलजीत सिंह, अजय कुमार, अश्वनी कुमार व अजय कुमार बग्गा ने बताया कि 8886 एसएसए अध्यापकों के चले संघर्ष के दौरान 8884 अध्यापकों को आर्डर देकर अप्रैल 2020 में कंफर्म करके पूरे वेतन पर रैगुलर कर दिया गया परंतु दो अध्यापक हरेन्द्र सिंह तथा नवलदीप शर्मा को अभी तक रैगुलर किए जाने के आर्डर नहीं किए गए। जबकि हरेन्द्र सिंह पटियाला को जो थोड़ा बहुत वेतन मिल रहा था, वह भी पिछले 13 महीनों से रोका पड़ा है। जिस करके 29 मई को शिक्षा मंत्री की रिहायश के समक्ष इंसाफ रैली की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वनों की कटाई, अवैध खनन, क्रैशर माफिया की मनमानी सहन नहीं की जायेगी -महा सिंह रोड़ी

गढ़शंकर :  बीत क्षेत्र के गांव टिब्बियां में लोग बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी (क्षेत्र बीत) और कंडी संघर्ष कमेटी की सयुंक्त बैठक  बलबीर चंद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कामरेड महा सिंह रोड़ी...
article-image
पंजाब

ट्रक और रोडवेज की आमने-सामने की भिडंत में 2 लोगों की मौत, 15 घायल

फाजिलका : फाजिल्का-मलौट रोड पर बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। टाहलीवाला बोदला गांव के पास एक बस और कैंटर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे से मौके पर भारी हंगामा हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी हैसियत नहीं कि मैं अकाल तख्त को चुनौती दूं …..अकाल तख्त सचिवालय के सामने पेश हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय सामने पेश हुए। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के मद्देनजर तख्त के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मैंने लिखित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जनरल पर्यवेक्षक संयम अग्रवाल ने ग्राम पंचायत चुनावों के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का लिया जायजा

ज़िला निर्वाचन अधिकारी के साथ पांच गांवों का किया दौरा होशियारपुर, 5 अक्टूबर:  ग्राम पंचायत चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त जनरल पर्यवेक्षक संयम अग्रवाल ने आज डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल...
Translate »
error: Content is protected !!