डीसी जतिन लाल बोले..जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 12 मार्च. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार नियमित रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण उत्पन्न हालात को लेकर गैस सिलेंडरों की कमी संबंधी कुछ अफवाहें फैल रही हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में कार्यरत सभी 12 गैस एजेंसियों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस की कमी से जुड़ी किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और अनावश्यक रूप से जल्दबाजी में सिलेंडर बुकिंग न करवाएं।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार उपभोक्ता 25 दिनों के अंतराल के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध करवाई जा सके और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि गैस सिलेंडरों की बुकिंग केवल अधिकृत माध्यमों से ही की जाए और किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से बुकिंग से बचा जाए।
जतिन लाल ने बताया कि जिले के सभी चिकित्सा तथा शैक्षणिक संस्थानों को व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आवश्यक सेवाएं किसी भी प्रकार से प्रभावित न हों।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या संस्थान घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए विभागीय टीमों का गठन भी किया गया है।
उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि वे जिम्मेदार उपभोक्ता बनकर नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचें, ताकि जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क के लिए सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था करने के लिए बजट को मंजूरी : प्रोजेक्ट को गति देने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक

ऊना : स्टेट एंप्लॉयमेंट एजेंसी के साथ ऊना में बन रहे बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क प्रोजेक्ट को गति देने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की पहली बैठक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तिवारी ने लोकसभा के शून्यकाल में पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में देरी का मुद्दा उठाने के लिए नोटिस दिया

नई दिल्ली/चंडीगढ़: 27 नवंबर :  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज नोटिस देकर स्पीकर से आग्रह किया कि उन्हें आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाकुआं से ब्यास ड्रेजिंग तक: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार से ड्रेजिंग, स्टोन क्रशर और खनन मामलों में दस्तावेज सार्वजनिक कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

शिमला, 15 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राज्य में ड्रेजिंग, खनन, स्टोन क्रशर और सरकारी संसाधनों से जुड़े मामलों को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध – मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डेरा बाबा गरीब दास जी महाराज कांगड़ के वार्षिक संत सम्मेलन में की शिरकत रोहित जसवाल।  ऊना, 27 फरवरी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को डेरा बाबा गरीब...
Translate »
error: Content is protected !!