डीसी ने आगामी विस चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ की बैठक : 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी बनवा सकते हैं वोट

by

ऊना, 8 अगस्तः जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि एक अक्तूबर 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को साल में एक बार नहीं चार बार वोट बनवाने का मौका मिलेगा। एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई व एक अक्तूबर की तारीखों को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए ऑनलाइन फार्म भरा जा सकता है अथवा बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) या वोटर सर्विस सेंटर से सहायता ली जा सकती है। यह बात उन्होंने आज आगामी विस चुनाव की तैयारियों के लिए बुलाई गई बैठक में कही।
जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने, हटाने व शुद्धियां करवाने के लिए जिला के सभी मतदान केंद्रों पर 16 अगस्त से 11 सितंबर तक मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण-2022 में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पहचान पत्र से आधार संख्या जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। मतदाता 6बी फार्म भरकर अपने मतदाता कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ सकते हैं। इसके लिए https://www.nvsp.in/ वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ भी घर-घर जाकर आधार कार्ड को मतदाता कार्ड से जोड़ने का कार्य करेंगे।
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि 16 अगस्त से वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। 11 सितंबर तक कोई भी मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करने, हटाने या दुरुस्त करने के लिए अपना दावा पेश कर सकता है। 27-28 अगस्त और 3-4 सितंबर को स्पेशल कैंपेन होगा तथा 26 सितंबर 2022 को इन सभी दावों का निपटारा करेगा। 10 अक्टूबर 2022 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।
एक सप्ताह में भेजें स्वीप प्लान
डीसी ने सभी एसडीएम को सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम, (स्वीप) का विस्तारित प्लान एक सप्ताह के भीतर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीप का लक्ष्‍य चुनाव के दौरान सभी पात्र मतदाताओं को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्‍साहित करना है। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, सभी एसडीएम, तहसीलदार (निर्वाचन) वीना डोगरा, उप-निदेशक उच्च शिक्षा जनक सिंह तथा इलेक्शन कानूनगो उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीनेवाल में जिम का किया सत्ती ने शुभारंभ

ऊना : 16 अगस्त: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं ग्राम पंचायत बीनेवाल में डेढ़ लाख रुपये से स्थापित जिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने सबोधन मंे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोटा अनाज, लाल चावल, गन्ने की खेती के लिए किसानों को किया प्रेरित : कांगड़ा जिला में हिम उन्नति योजना के तहत 30 क्लस्टर चयनित: डीसी

कृषि उत्पादन और किसानों की आमदनी बढ़ाने पर विशेष फोक्स धर्मशाला, 01 नवंबर। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से हिम उन्नति योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 5 रुपये का जुर्माना- लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पर आखिर क्यों लगाया गया

एएम नाथ।  हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में ब्लाक समिति (बीडीसी) बैठकों में लगातार चार बार गैरहाजिर रहने पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को पांच रुपये जुर्माना लगाया गया है। हमीरपुर के विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव आते ही महिला सम्मान निधि के नाम पर फिर महिलाओं से धोखा करना चाह रही सरकार : जयराम ठाकुर

एक भी महिला को सम्मान निधि नहीं मिली है लेकिन हर जगह पोस्टर नज़र आ रहे हैं :  चुनाव के ठीक पहले ही क्यों कांग्रेस को क्यों याद आती है महिला सम्मान निधि अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!