डीसी ने ज्वाली और नूरपुर में बरसात से हुई क्षति का संज्ञान लिया, पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन भी उनके साथ रहे : नियांगल में प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी दुश्वारियों को जाना

by

धर्मशाला, 22 अगस्त। उपायुक्त काँगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज मंगलवार को ज्वाली और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर वहां बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने ज्वाली और नूरपुर के नियांगल, कोटला, अनूही, जौंटा, सुजांता, भेड खड्ड, लदोड़ी और मिंजग्रां में जाकर स्थिति का आंकलन कर लोगों को पेश आ रही दिक्कतों का संज्ञान लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन भी उनके साथ उपस्थित रहे।
जिलाधीश ने अधिकारियों से भारी बारिशे के कारण क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुई क्षति का ब्यौरा लिया। उन्होंने राजस्व, बिजली बोर्ड, लोक निर्माण तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आई त्रासदी से निपटने के लिए सभी विभागों को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार वे स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सार्वजनिक व्यवस्थाओं का पुनः संचालन तथा प्रभावित लोगों की सहायता और पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता है। इसी के चलते जिला प्रशासन वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वयं मौके पर जाकर प्रभावितों के दुख तकलीफ जान रहा है।
राहत शिविर में जांची व्यवस्थाएं
उपायुक्त ने नियांगल में प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी दुश्वारियों को जाना। उन्होंने बताया कि नियांगल में बहुत से परिवार घरों के क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत शिविरों में रह रहे हैं। उन्होंने यहाँ राजकीय प्राथमिक पाठशाला में प्रभावितों के लिए लगाए गये राहत शिविर में जाकर व्यवस्थाओं का मुआयना किया।
प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री
डीसी ने राहत शिविर में रह रहे लोगों को जिला रेडक्रॉस सोसायटी और धौलाधार क्लीनर्स संस्था के माध्यम से कपड़े, कम्बल, हाइजीन किट और अन्य राहत सामग्री भेंट की। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत के अनुसार उनसे कपड़ों के नाप और अन्य आवश्यक वस्तुओं की जानकारी पहले ले ली गई थी। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की जरूरत का लगभग सारा सामान प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
यह रहे उपस्थित
इस दौरान एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में 1200 से अधिक कांस्टेबल और महिला सब-इंस्पेक्टर की भर्ती की जाएगी- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला : गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप पुलिस विभाग में सुधारों पर बल देते हुए कहा कि बदलती तकनीक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंच से बांटे iPhone : पंजाबी सिंगर मनकीर्त औलख ने लाइव कॉन्सर्ट में फैंस को दिया सरप्राइज,

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने हाल ही में 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में लाइव परफॉर्म किया था। सिंगर के कॉन्सर्ट के काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला संपन्न : एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

मंडी 20 फरवरी। रिवालसर का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला संपन्न हो गया। समापन समारोह में एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने इस मौके पर मेले में उत्कृष्ट सहयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय होली महोत्सव का समापन :पालमपुर में पेयजल और सीवरेज पर व्यय हो रहे 258 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री*

पालमपुर, 15 मार्च :- राज्य स्तरीय होली महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल...
Translate »
error: Content is protected !!