डीसी ने बढ़ेड़ा राजपूतां विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

by

ऊना- उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बढ़ेड़ा राजपूतां का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा।
डीसी राघव शर्मा ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्कूल अच्छी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पहली से पांचवी तक क 314 और नर्सरी कक्षाओं में 115 बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक पाठशाला की सफलता अध्यापकों की योग्यता, लगन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और देश के लिए अच्छे नागरिकों के निर्माण में अध्यापकों की एक अहम भूमिका रहती है।
इस दौरान पाठशाला की मुख्यध्यापिका सुनीता देवी ने डीसी राघव शर्मा को स्कूल भवन के काफी पुराने और अपर्याप्त होने की जानकारी देते हुए नए भवन के निर्माण की मांगी की। उन्होंने बताया कि स्कूल के कमरे छोटे हैं। बच्चों की संख्या के हिसाब से कमरे कम हैं। इस पर डीसी ने दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करवाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि आगामी आवश्यक कार्यवाही की जा सके। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन की ओर से प्रोजैक्टर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

एएम नाथ। शिमला : कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर वर्ष 2026-27 के बजट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद् सिंह ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली में सुनी जनसमस्याएं :सामुदायिक भवन बनाने का दिया आश्वासन

शिमला, दिसम्बर 10 – ग्रामीण विकास एवम् पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां सरस्वती पैराडाइज अंतरराष्ट्रीय स्कूल के सभागार में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली के बाशिंदों की जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर पुलिस ने दो किलो से अधिक चरस जब्त की, दो गिरफ्तार

धर्मशाला , 31 जनवरी :  नूरपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की। अधिकारियों ने शुक्रवार...
हिमाचल प्रदेश

1 से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगी मोहीं-दरकोटी सड़क : 10 अक्तूबर तक बंद रहेगी बराड़बल्ह सड़क

हमीरपुर 29 सितंबर। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते मोहीं-टौणीदेवी-दरकोटी सड़क पर यातायात एक से 15 अक्तूबर तक बंद रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!