डेरा बापू गंगा दास जी में श्रीमद भागवत कथा निरंतर जारी : राष्ट्रीय संत परम श्रद्धेय श्री गौर दास जी महाराज ने आज गजेंद्र उदधार का बहुत सुंदर वर्णन किया

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : डेरा बापू गंगादास जी माहिलपुर में बापू गंगा दास जी वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड के तत्वाधान में शाम 6:00 बजे से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय संत परम श्रद्धेय श्री गौर दास जी महाराज ने आज गजेंद्र उदधार का बहुत सुंदर वर्णन करते हुए बताया की गजेंद्र जब जल में नहाने गया तो मगरमच्छ ने उसका पैर पकड़ लिया वह चाहता तो उसे छुड़ाकर और नहा धोकर वापस आ सकता था किंतु वहां परिवार के साथ बच्चों के साथ खेलकूद में लग गया उसने सोचा कि मेरे में तो 10000 हाथियों का बल है यह मगर मेरा क्या करेगा किंतु धीरे-धीरे मगर उसका खून पीता गया और जब गजेंद्र के परिवार वाले भी उसे छोड़कर जाने लगे और बोले कि अब तुम्हें ये तो छोड़ेगा नहीं तुम्हारे बाद हमें भी खा जाएगा तभी उसने भगवान को याद किया मगरमच्छ उसे पानी के बीच में ले गया और वह पानी में डूबने लगा जब उसकी सूंड थोड़ी सी बाहर रह गई तब उसने भगवान को पुकारा और उसे पिछले जन्म का गुरुदेव जी का दिया हुआ मंत्र व श्लोक याद आ गया उसकी पुकार पर प्रभु आए और गजेंद्र को हाथी की योनि से भी छुटकारा दिला दिया और अपने चरणों में स्वीकार कर लिया ऐसे ही हम इस संसार में जब जन्म लेते हैं तो काल हमारा पैर तभी पकड़ लेता है हम प्रतिवर्ष जन्मदिन मनाते हैं अच्छी बात है लेकिन हम यह नहीं समझते कि हमारी आयु हर जन्मदिन पर 1 साल घट गई बचपन और जवानी यूं ही बीत जार्ते हैं और बुढ़ापे में हम प्रभु को याद करते हैं यदि हम बचपन अथवा जवानी में ही जिनकी कथा हमें अच्छी लगती है उन संत या सद्गुरु से गुरुदीक्षा लेकर अपने व्यापार, नौकरी और ग्रहस्थ धर्म का पालन करते हुए भगवान की प्राप्ति की ओर चले तो हमें इसी जन्म में इसी शरीर में प्रभु के दर्शन अवश्य होंगे
कथा को आगे बढ़ाते हुए महाराज श्री ने भगवान के अन्य अवतारों का वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आविर्भाव की बहुत सुंदर व्याख्या करते हुए बताया कि आपने देवकी वासुदेव जी के यहां अवतार लिया और वासुदेव जी को आजा करी कि मुझे यशोदा व नंदबाबा जी के यहा पर छोड़ आओ वासुदेव जी ने जैसी अपनी हथकड़ियां देखी तो प्रभु ने कहा आप प्रयास तो करो उनके प्रयास करते ही प्रभु कृपा से चट चट करके हथकड़ियां टूट गई और जेल के गेट के ताले भी खुल गए तो वासुदेव जी कन्हैया को यमुना पार नंद बाबा के छोड़कर आ गए सुबह जैसे ही यशोदा मैया जागी प्रातः उन्हें अपने बगल में लाला मुस्कुराते हुए दिखाई दिए तब वहां पर बहुत धूमधाम से भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया और इधर यहां कथा स्थल पर भी भगवान श्रीकृष्ण की बहुत सुंदर झांकी बैंड बाजो और नगाड़ों के साथ निकाली गई और खिलौने, मिठाइयां प्रसाद आदि भी बांटे गए महाराज जी द्वारा गाए भजन*** कन्हैया आजा रे*** नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की***पर इस अवसर पर मुख्य सेवादार मनदीप सिंह बैंस,इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों थाना प्रभारी गढ़शंकर अनिल कुमार काला,जोगिंदर पाल पिंकी ,विक्की,परमजीत सिंह बैंस इंस्पेक्टर,रवि, दीपक, मनीष, ईशा गर्ग ,एवं समिति के सभी सदस्य प्रेम में भाव विभोर होकर भगवान की महिमा की कथा का आनंद ले रहे थे कथा समिति ने नगर के सभी धर्म प्रेमियों को शाम 6:00 बजे से होने वाली इस कथा में सपरिवार आमंत्रित किया है कथा के बाद सभी के लिए प्रतिदिन लंगर प्रसाद की व्यवस्था भी है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कहते थे हम किसानों के साथ, आज हुए बेनकाब: सरवन सिंह पंधेर

चंडीगढ़, 10 दिसंबर : किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने मंगलवार को कहा, ” कल तक का समय हमने सरकार को बातचीत के लिए दिया था।  लेकिन, अब सरकार का समय खत्म हो चुका...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/21 April /Daljeet Ajnoha Lamrin Tech Skills University Punjab organized an Industry–Academia–HR Meet 2026 at Chandigarh. During the event, an MoU was signed with the Board of Apprenticeship Training (BoAT), Northern Region, Kanpur, for...
article-image
पंजाब

वित्त मंत्री चीमा ने कर्मचारियों को दिया भरोसा : बजट सेशन के दौरान हल कर दी जाएंगी समस्याएं

चंडीगढ़ : पंजाब में काम करते मान भत्ते वर्करों, मुलाजिमों तथा पैंशनर्स की मांगों संबंधी पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स फ्रंट के 13 सदस्यीय शिष्टमंडल की महत्वपूर्ण बैठक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ...
पंजाब

34 नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

गढ़शंकर, 26 जुलाई  : गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों से 34 नशीले इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. हरप्रेम सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!