डेराबस्सी से लापता हुए सात बच्चे पुलिस ने ढूंढे : बताया कैसे पहुंचे थे मुंबई – गले लगा रोने लगी माताएं

by

डेराबस्सी  :  मोहाली के डेराबस्सी आठ दिन पहले सात बच्चे एकसाथ लापता हो गए थे। बच्चों के गुम होने के बाद परिवार परेशान था और बच्चों को ढूंढने के लिए दिन-रात एक कर दिए थे। वहीं पुलिस ने बच्चों को ढूंढने के लिए विशेष टीम बनाई थी।  लापता हुए सभी सात बच्चे मिल गए हैं। पुलिस ने सभी बच्चों को ढूंढ लिया है। हालांकि दो बच्चे पहले ही दिल्ली से रिकवर किए गए थे और शेष पांच बच्चे हैं उन्हें पुलिस ने मुंबई से ढूंढा निकाला है। मुंबई में मौजूद पांच बच्चों को डेराबस्सी पुलिस की एक टीम साथ लाकर बच्चों को परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी डेराबस्सी वैभव चौधरी, थाना प्रमुख डेराबस्सी मनदीप सिंह की मौजूदगी में पांचों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। आठ दिन बाद अपने बच्चों को सीने से लगाकर उनकी माताएं की आंखों से आंसू छलक पड़े। सभी परिवारों ने पुलिस टीम का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने बच्चों को सुरक्षित मुंबई से उनके माता-पिता के पास पहुंचा दिया।

एएसपी डेराबस्सी वैभव चौधरी ने एएसआई केवल कुमार और हवलदार रणजीत सिंह की सराहना की और कहा कि इन दोनों ने दिन-रात मेहनत करके बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों को पुलिस विभाग की ओर से विशेष सम्मान दिया जायेगा।  एएसपी ने बताया कि पूछताछ में यही बात सामने आई कि सभी सातों बच्चे घूमने की प्लानिंग कर मुंबई पहुंच गए थे। वे ट्रेन में बैठकर मुंबई कैसे पहुंच गए, उन्हें पता नहीं चला। मुंबई पहुंचने के बाद डरे-सहमे दो बच्चे वापस आए, जो दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली से उन्होंने परिवार वालों को फोन कर उन्हें दिल्ली से ले जाने की बात कही। इससे पता चला कि ये पांचों बच्चे अभी भी मुंबई में थे। डेराबस्सी पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क कर बच्चों को सुरक्षित रखने को कहा था, जिन्हें डेराबस्सी पुलिस रविवार को वापस ले गई है।

एएसआई केवल कुमार, हवलदार रणजीत सिंह दो बच्चों के पिता के साथ पांचों बच्चों को मुंबई से वापस लाने गए। एएसपी वैभव चौधरी ने कहा कि जो बच्चे घर से गए हुए थे, उनकी काउंसलिंग बहुत जरूरी है, ताकि वे दोबारा ऐसा न करें। इसके साथ ही बच्चों के माता-पिता की भी काउंसलिंग की जाएगी। क्योंकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय नहीं बिता पाते और बच्चे खुद को अकेला महसूस करते हैं। इस कारण बच्चे ऐसा कदम उठाते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर में दो पेयजल नलकूप और गढ़शंकर में मुकम्मल सीवरेज डाला जाएगा – डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर, 7 मई : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बड़े शहरों गढ़शंकर एवं माहिलपुर में सीवरेज एवं पानी से संबंधित समस्याओं तथा उनके दीर्घकालीन...
article-image
पंजाब

माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को 50 नशीली गोलीयों समेत किया काबू

माहिलपुर (नीतू शर्मा ) : माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को 55 ग्राम नशीली गोलियों सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। माहिलपुर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मुताबिक एसएसपी...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने हलका चब्बेवाल में 4 सडक़ों को 10 से 18 फीट चौड़ा करने को मंजूरी दी- डॉ. राज कुमार 9 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेंगी सडक़ें, जल्द शुरू होगा निर्माण-डॉ. चब्बेवाल, डॉ. इशांक कुमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और हलका चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि हलके के निवासियों की मांग के अनुसार पंजाब सरकार ने हलके...
article-image
पंजाब

दिव्या और रिया रही प्रथम : खालसा कालेज में बीए बीएड के दूसरे समैसटर के नतीजों में दिव्या और बीएससी बीएड में रिया रही प्रथम

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटैगरेटिड र्कोस बीएबीएड व बीएससी बीएड के दृतीय समैसटर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!