डेढ़ किलो आरडीएक्स और 2 पिस्टल बरामद कुरुक्षेत्र : आईईडी का मास्टरमाइंड पंजाब में काबू

by

चंडीगढ़| पंजाब पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंबाला-शाहाबाद हाइवे पर आईईडी प्लांट करने के मास्टरमाइंड नच्छत्तर सिंह और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे डेढ़ किलो आरडीएक्स और 2 पिस्टल भी बरामद किए गए हैं।
नच्छत्तर सिंह पाकिस्तान बैठे गैंगस्टर आतंकी हरविंदर रिंदा और कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के संपर्क में था। रिंदा और लंडा इस टेरर मॉड्यूल को हैंडल कर रहे थे। नच्छत्तर सिंह से पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस को उनके 25 साथियों के बबारे में पता चला है। जिनकी तलाश में रेड शुरू हो चुकी हैं।
हरियाणा पुलिस ने 4 अगस्त को कुरुक्षेत्र में अंबाला-शाहाबाद हाइवे पर विस्फोटक बरामद किया था। जिसमें करीब 1.30 किलो आरडीएक्स, टाइमर, बैटरी, डेटोनेटर और इनवर्टर लगा था। इसमें 9 घंटे का टाइमर लगा था। इससे साफ था कि आतंकियों की मंशा 15 अगस्त से पहले धमाका करने की थी। विस्फोटक को पेड़ के नीचे छुपाया गया था। पुलिस ने इस केस में शमशेर सिंह शेरा को अरेस्ट किया था। जिसके बाद पता चला कि यह विस्फोटक पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजा गया था।
हरियाणा पुलिस ने मई महीने में बसताड़ा टोल प्लाजा पर एक इनोवा गाड़ी को पकड़ा। इसकी तलाशी लेने पर पुलिस को साढ़े 7 किलो विस्फोटक (आईईडी), पाकिस्तान मेड पिस्टल, मैगजीन, 31 जिंदा कारतूस, मोबाइल और 1.30 लाख कैश बरामद किया गया था। पुलिस ने कार सवार 4 आरोपियों गुरप्रीत सिंह और उसके भाई अमनदीप सिंह निवासी फिरोजपुर, परमिंदर सिंह निवासी फिरोजपुर और भूपिंदर सिंह निवासी लुधियाना को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि यह सभी आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रिसिंपल ने सुसाइड से पहले बनाई वीडियो : फिर दे दी जान , कहा- परेशान करने, धमकाने व बेइज्जत करने का आरोप लगाया

संगरूर : सरकारी स्कूल गांव बखोरा कलां  में तैनात हेड टीचर धर्मवीर सैणी के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के जिला प्रधान समेत पांच अध्यापकों के खिलाफ आत्महत्या...
article-image
पंजाब

फायरिंग कांड का खुलासा….मुठभेड़ के बाद रोहित गोदारा गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

हैबोवाल में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश भी घायल लुधियाना ।  हैबोवाल इलाके में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान के शटर पर फायरिंग करने के मामले में लुधियाना पुलिस ने...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 40 किलो हेरोइन पकड़ी….पाकिस्तान से भेजा गया था नशा : 6 तस्कर भी गिरफ्तार

गरण संवाददाता, बठिंडा। नशे के खिलाफ शुरू किए युद्ध नशे के विरूध मुहिम के तहत मंगलवार को बठिंडा पुलिस ने 40 किलो हेरोइन समेत छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों की...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर : पकड़ा गया नामी गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना

पटियाला : पुलिस व गैंगस्टर में एनकाउंटर हुआ। इस दौरान मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई। मौके पर पुलिस ने नामी गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी कोट इसे खां, जिला मोगा को काबू...
Translate »
error: Content is protected !!