डॉ. अजय कुमार सूद को नाबार्ड का उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) नियुक्त किया गया

by

शिमला 20 नवंबर – हिमाचल प्रदेश के निवासी, डॉ. अजय कुमार सूद को 06 नवंबर 2023 से उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) नाबार्ड के रूप में नियुक्त किया गया है। वह कांगड़ा जिले के थुरल गांव के रहने वाले हैं। इस प्रतिष्ठित पद पर पहुंचने वाले वह हिमाचल प्रदेश के पहले व्यक्ति हैं।

इससे पहले, डॉ. सूद ने जम्मू और कश्मीर (J&K) और हिमाचल प्रदेश में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्य किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर से स्नातक और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (भा.कृ.अ.प.), नई दिल्ली से पीएचडी कीहै। नाबार्ड में शामिल होने से पहले उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में वैज्ञानिक के रूप में भी काम किया है।

उनके पास परियोजना वित्तपोषण, सूक्ष्म ऋण (माइक्रो-क्रेडिट), किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), संस्थागत विकास और अन्य विकासात्मक पहलों में 28 साल का अनुभव है।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा एफसीए मामलों के शीघ्र निष्पादन पर दिया बल : अभी तक 30 प्रस्तावों को मिल चुकी है अंतिम स्वीकृति – अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 17 मार्च।  वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज यहां एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत वृद्धि : शिवधाम के निर्माण के लिए राज्य सरकार 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2025 का शुभारम्भ किया एएम नाथ।  मंडी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में एक सप्ताह तक चलने वाले विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय...
हिमाचल प्रदेश

कोविड़ संक्रमण के चलते सेना भर्ती स्थगित

ऊना 3 फरवरी: जिला ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर के लिए 5 से 20 फरवरी तक होने वाली सेना भर्ती कोरोना संक्रमण को मध्यनज़र रखते हुए स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी निदेशक सेना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौजवानों की हार्ट अटैक से क्यों हो रही है अचानक मौत, पता चल गया असली कारण

आजकल आए दिन नौजवानों के हार्ट अटैक से मरने की खबर आ रही है. अखबार, टीवी, सोशल मीडिया पर हम आए दिन पढ़ते हैं कि स्कूल, कॉलेज, जिम, ऑफिस, डांस तो घर में हार्ट...
Translate »
error: Content is protected !!