डॉ. बी.आर. आंबेडकर की मूर्ति की बेअदबी पंजाब के सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश : एडवोकेट रणजीत कुमार

by
साजिशकर्ताओं के खिलाफ देशद्रोह कानून के तहत कार्रवाई हो”
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एडवोकेट रणजीत कुमार, इंचार्ज इंडियन नेशनल कांग्रेस हलका चब्बेवाल ने कहा कि दलितों, मजलूमों और महिलाओं के मसीहा और संविधान निर्माता परम सम्माननीय डॉक्टर बी.आर. आंबेडकर जी की मूर्ति की श्री अमृतसर में हुई बेअदबी की घटना बहुत ही पीड़ादायक और निंदनीय है। यह बहुत दुखद है कि पूरे संसार को मीरी-पीरी और इंसानियत का संदेश देने वाली धरती पर दलितों, मजलूमों और महिलाओं के हक में आवाज बुलंद करने वाले और संविधान, लोकतंत्र और न्याय पर आधारित व्यवस्था को स्थापित करने वाली शख्सियत का अपमान किया गया है।
यह प्रारंभिक तौर पर पंजाब के सांस्कृतिक माहौल को बिगाड़ने की साजिश लगती है। पंजाब सरकार को इस घटना की गंभीरता से जांच पड़ताल करनी चाहिए और साजिशकर्ताओं की निशानदेही करके देशद्रोह और फि‍रकू फसाद फैलाने के दोष के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। उन्होंने कहा कि बाबा साहब, संविधान और लोकतंत्र में अटूट विश्वास रखने वाला दलित समाज ऐसी हरकतों और सरकार की किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने लोगों को, खासकर दलित समाज को अपील की कि वे प्रशासन पर यकीन करते हुए शांति और सद्भाव बनाए रखें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने अलग-अलग गांवों के विकास कार्य के लिए 23 लाख रुपए की राशी की जारी

होशियारपुर, 16 जनवरी :   जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने आज जिला योजना कमेटी के बंधनमुक्त फंड्स के अंतर्गत जिला होशियारपुर के अलग-अलग गांवों के विकास कार्य के लिए 23 लाख 4...
article-image
पंजाब

Admission Mela at Sahibzada Ajit

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan 24 : Sahibzada Ajit Singh Public School, Ladhewal Mahilpur, run under the management of the Shiromani Gurdwara Prabandhak Committee, is organising an admission mela to offer special facilities for new students. Students...
पंजाब

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

गढ़शंकर : गढ़शंकर नवांशहर सडक़ पर दारापुर के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस को दिए ब्यान में नरिंद्र कुमार पुत्र केवल चंद निवासी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिभव कुमार के फोन, लैपटॉप और केजरीवाल के घर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया : केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली

नई दिल्ली : सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बिभव...
Translate »
error: Content is protected !!