डॉ. विजय राठौर ने विद्यार्थियों को बताए बिजनेस के गुर

by

चम्बा कॉलेज में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

विक्रमसित भारत 2047’ और ‘फ्रॉम माउंटेन टू मार्केटिंग’ विषय पर दिया विशेष मार्गदर्शन

एमबीए व एम.कॉम छात्रों ने लिया लाभ

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय चम्बा में आज एक महत्वपूर्ण अतिथि व्याख्यान (गेस्ट लेक्चर) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट के प्रोफेसर डॉ. विजय राठौर ने एमबीए एवं एम.कॉम के छात्र-छात्राओं को व्यवसाय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया।
डॉ. राठौर ने विशेष रूप से ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार वे अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दे सकते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने ‘फ्रॉम माउंटेन टू मार्केटिंग’ विषय पर भी जोर देते हुए कहा कि हिमाचल की सांस्कृतिक और पारंपरिक विशेषताओं को सही तरीके से बाजार तक पहुंचाकर आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के महत्व को भी रेखांकित किया।उन्होंने विद्यार्थियों को अपने स्थानीय संसाधनों और अवसरों का उपयोग करते हुए उद्यमिता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने छोटे स्तर से शुरुआत, असफलताओं से सीख लेने, और व्यवहारिक ज्ञान के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, ईमानदारी, विश्वसनीयता एवं अनुशासन को सफल व्यवसाय की नींव बताया।
इस व्याख्यान में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लेकर ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वॉइस ऑफ सरकाघाट” का खिताब- स्योह के कुलदीप कौण्डल ने जीता : पंकज रहे फस्ट रनरअप

एएम नाथ। सरकाघाट, 31 मार्च :  नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में पहली बार आयोजित हुई ‘वॉयस ऑफ सरकाघाट’ प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस सिंगिंग कॉम्पिटिशन में धर्मपुर के स्योह निवासी कुलदीप कौण्डल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन :गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरु सिंह सभा व प्रदेश सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन लाख कैश, सोने की चैन और कड़े हुए चोरी : करीब 5 वर्ष के बच्चे ने बैग चुराया, एक युवक के साथ आया उक्त बच्चा, बैग चुराने के बाद युवक बच्चे के साथ ऊना की तरफ निकल गया

ऊना :  ऊना नंगल रोड़ पर स्थित निजी होटल में जन्मदिन पार्टी में एक नन्हें बच्चे की पहले जन्मदिन की लोहड़ी कार्यक्रम में करीब 3 लाख रुपए नकद व बच्चें की दो सोने की...
हिमाचल प्रदेश

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 233 वाहनों के चालान

बद्दी, 18 जून (तारा) :  बद्दी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के...
Translate »
error: Content is protected !!