डॉक्टर मोहम्मद जमील बाली ने बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर दी धर्म निरपेक्षता की मिसाल : पूर्व सांसद खन्ना ने आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की बताया मिसाल

by
होशियारपुर 20 अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता डा. मोहम्मद जमील बाली की बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की मिसाल बताते हुए उन्हें बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर बधाई दी। खन्ना ने कहा की डा. बाली भाजपा के कर्मठ नेता हैं जिनकी सोच धर्म, जाती और मजहब से ऊपर इंसानियत को सर्वोपरि मानने वाली है। खन्ना ने कहा की डा. बाली ने अपनी बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर जो ब्राह्मणों को भोजन करवाकर इंसानियत व एकता का धर्म निभाया है वह काबिले तारीफ़ है। खन्ना ने कहा की यदि इसी प्रकार हम धर्म, जाती और मजहब से ऊपर उठकर मिलजुल कर अपनी खुशियां साँझा करें तो धरती पर ही स्वर्ग का निर्माण किया जा सकता है। इस मौके खन्ना ने डा. जमील बाली को इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इस मौके अनुराग सूद, पंकज सूद व सभी ब्राह्मणगण भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12वीं में हुए फेल, कभी बेचते थे अगरबत्ती : जानिए कौन हैं UPSC के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने वाले मनोज सोनी?

नई दिल्ली :  यूपीएससी के चेयरमैन मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सड़क पर अगरबत्ती बेचने से लेकर यूपीएससी के चेयरमैन तक का मनोज सोनी का सफर काफी प्रेरणादायक रहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार : लुधियाना के 2 युवक

बिलासपुर : पुलिस की विशेष जांच टीम (एसडीटी) ने नाकाबंदी के दौरान 28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाना में मामला किया गया है।.  जानकारी के अनुसार,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वाइन फ्लू से हिमाचल में बढ़ी चिंता : मंडी में दो नए संक्रमित; 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

सुंदरनगर के डडयाल निवासी 70 वर्षीय महेंद्र ने चंडीगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम; जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट एएम नाथ। मंडी। हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों ने चिंता बढ़ा दी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा भगोड़ा गिरफ्तार

गढ़शंकर, 29 अक्तूबर: जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल एसएसपी होशियारपुर द्वारा नशे के तस्करों के खिलाफ आरंभ की महिम तहत सर्वजीत सिंह बाहिया एसपी (इन्वेस्टिगेशन) की निगरानी तथा दलजीत सिंह खख डीएसपी गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!