ड्रग तस्करी मामले में ड्रग इंस्पेक्टर मित्तल गिरफ्तार

by

मोहाली, 14 सितंबर :  पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ड्रग इंस्पेक्टर एस मित्तल को अवैध दवाओं, मेडिकल स्टोर से जुड़े ड्रग तस्करी के कामों में मदद करने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर बेनामी खातों में ड्रग मनी को जमा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी इस समय फाजिल्का में तैनात था और मोहाली एयरोसिटी में छिपा था। टीम को इसकी यहां छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विशेष डीजीपी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एएनटीएफ की पुलिस टीमों ने एसएएस नगर के एरोसिटी से ड्रग इंस्पेक्टर शिशन मित्तल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर नियमित रूप से जेल के अंदर बंद ड्रग तस्करों के संपर्क में था और बाहर उनके ड्रग नेटवर्क को सुविधाजनक बनाता था। उन्होंने कहा कि जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर सरकार से अनुमति लिए बिना विदेश यात्रा करता था। पंजाब पुलिस द्वारा आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर से जुड़े 24 बैंक खातों को फ्रीज करने के बाद मामला सामने आया है जिसमें कुल 7.09 करोड़ रुपये की राशि जमा थी। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी और विदेशी मुद्रा जब्त की गई थी। इसके अलावा, दो बैंक लॉकर भी जब्त किए गए हैं। एएनटीएफ ने आरोपी से 1.49 करोड़ रुपये नकद, 260 ग्राम सोना और 515 दिरहम बरामद किए हैं। इसके अलावा अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई बड़ी संपत्ति की पहचान की गई है, जिसमें जीरकपुर में 2 करोड़ रुपये मूल्य के फ्लैट, डबवाली में 40 लाख रुपये का प्लॉट और कई अन्य प्रॉपर्टी शामिल हैं। एएनटीएफ टीम ने आरोपी की 2.30 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vayavya has a direct relation

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 16 : The Vaastu of our building can remove every obstacle in our life very easily, this is the belief of internationally renowned Vastu expert and author Dr Bhupender Vastushastri. Passport and...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला और कोचिंग स्टूडेंट का प्यार : 50 हजार में दी थी पति के मर्डर की सुपारी, प्रेमी और अन्य के साथ मिलकर महिला ने रची साजिश

हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक महिला को कोचिंग स्टूडेंट से प्यार हो गया तो महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पति को दूध में नींद की...
article-image
पंजाब

समय पर खरीद व अदायगी यकीनी बनाई जाएगी : डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण रोड़ी

जिले की मंडियों में इस बार 4.23 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना गढ़शंकर: 1 अक्तूबर: मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा धान की खरीद संबंधी मंडियों में सभी प्रबंध...
article-image
पंजाब

हैबोवाल बीत से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए मुफ्त बस सेवा फिर से शुरू

गढ़शंकर : गुरु रामदास समाज सेवा स्पोर्ट कल्चरल,  नूरपुर बेदी द्वारा हैबोवाल बीत से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए लंबे समय से निःशुल्क बस सेवा शुरू की गई थी । लेकिन कोरोना काल में यह...
Translate »
error: Content is protected !!