ड्राइवर घायल -निहंगों ने यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस पर किरपाणों से किया हमला

by
फतेहगढ़ साहिब : कुछ निहंगों ने रोडवेज की बस पर हमला कर दिया। फतेहगढ़ साहिब के जीटी रोड पर सरहिंद थाने के पास निहंगों ने किरपाणों से हमला कर लुधियाना डिपो की बस में तोड़फोड़ की।
बस यात्रियों से भरी हुई थी। जब निहंगों ने हमला किया तो यात्री चीखने चिल्लाने लगे। निहंगों के हमले में बस चालक अवतार सिंह जख्मी हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं आई है। बस की दोनों साइडों में लगे लोहे के सेफ्टी पाइप के कारण सवारियों का जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। यह बस अंबाला से लुधियाना आ रही थी।
जानकारी के अनुसार जीटी रोड की सर्विस लेन से बस सरहिंद थाने के पास पहुंची तभी शहीदी सभा से कुछ निहंग अपने घोड़ों के साथ जा रहे थे कि बस की साइड एक घोड़े से टच हो गई थी। इसी बात पर निहंग सिंह गुस्से में आ गए। उन्होंने किरपाणों, बरछों अन्यों हथियारों से बस पर हमला कर दिया तथा बस के आगे तथा साइडों पर लगे शीशे भी तोड़ दिए। जब चालक ने बात करनी चाही तो उन्होंने चालक पर भी हमला कर उसे जख्मी कर दिया।
बस में मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना थाना सरहिंद की पुलिस को दिए। इसके बाद थाना सरहिंद की पुलिस वहां पर पहुंची जिन्होंने निहंगों को शांत करवा करवाया। बस चालक अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने सारा मामला डिपो के उच्चाधिकारियों के ध्यान में ला दिया है। मामले की शिकायत थाना सरहिंद की पुलिस को कर दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हुआ पिंक बॉल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

डिवाइन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी काका जी के नाबाद 110 रनों की बदौलत डिवाइन क्रिकेट क्लब ने फाइनल मुकाबला 10 विकेट से जीता। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और ग्रामवासियों के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आपदा में नष्ट हो चुके घरों के लिए मुआवजे की राशि 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख किया – पालमपुर में मुख्य एसडीआरएफ प्रशिक्षण संस्थान किया जाएगा स्थापितः मुख्यमंत्री

जलवायु परिवर्तन के कारण आपदा की घटनाओं में हुई वृद्धि , मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस समर्थ-2024 कार्यक्रम की अध्यक्षता की पालमपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस...
article-image
पंजाब

मानवता की सेवा में समाज सेवी संस्थाएं दे रही हैं अहम योगदान -ब्रम शंकर जिम्पा

मानवता सेवा सोसायटी द्वारा आयोजित जरूरतमंद कन्याओं के विवाह समारोह में कैबिनेट मंत्री हुए शामिल होशियारपुर, 20 नवंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि समाज सेवी संस्थाएं मानवता की सेवा में अहम...
Translate »
error: Content is protected !!