तंवरा-लोडसर में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 14 वाहनों के चालान; ₹1.83 लाख से अधिक की जुर्माना एवं कर देयता निर्धारित

by

पुनीत महाजन, चंडीगढ़ { लाडनूं, उपखण्ड 3 जुलाई :  प्रशासन द्वारा अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग तथा परिवहन नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम तंवरा एवं लोडसर स्थित क्रेशर क्षेत्रों में राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की।
उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ के निर्देशन में संचालित इस विशेष अभियान के दौरान कुल 14 वाहनों के चालान किए गए। जांच में एक वाहन ओवरलोडिंग करते हुए पकड़ा गया, जबकि 12 वाहन आवश्यक दस्तावेजों के अभाव, अपूर्ण दस्तावेज अथवा बिना नंबर प्लेट के संचालित होते पाए गए। इसके अलावा एक वाहन बिना कर जमा किए संचालित होने पर कार्रवाई के दायरे में आया।
संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रकरणों में ₹83,900 का जुर्माना अधिरोपित किया, वहीं एक लोडर वाहन पर करीब ₹1 लाख की कर देयता निर्धारित की गई। इस प्रकार कुल ₹1,83,900 की जुर्माना एवं कर देयता निर्धारित की गई।
उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने कहा कि अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग तथा बिना वैध दस्तावेज एवं कर के वाहनों का संचालन कानून के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में प्रशासन की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने वाहन संचालकों एवं संबंधित व्यक्तियों को परिवहन संबंधी सभी नियमों की पालना करने तथा वैध दस्तावेजों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने की हिदायत दी।
इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अनिरुद्ध देव पाण्डेय, परिवहन विभाग के करणाराम, संबंधित पटवारी तथा राजस्व एवं परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
उपखण्ड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज परिवहन एवं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद निर्बाध खाद्यान्न आपूर्ति कर रही सुनिश्चितः डॉ. एस. पी. कत्याल

एएम नाथ। शिमला : राज्य खाद्यान्न आयोग के अध्यक्ष डॉ.एस.पी. कत्याल ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद सभी लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता से कार्य...
article-image
पंजाब

250 नशीली गोलियां सहित गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 250 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला कर लिया है।  गढ़शंकर के एसएचओ इंस्पेक्टर जैपाल ने बताया कि एएसआई महिंदर सिंह पुलिस पार्टी के...
article-image
पंजाब

तीन दिन हड़ताल – पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का रहेगा चक्का जाम : सीएम आवास का चंडीगढ़ में घेराव

चंडीगढ़  :  पंजाब में सोमवार से बसों के पहिए थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को मोगा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी...
Translate »
error: Content is protected !!