तकनीकी शिक्षा मंत्री ने अदानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर ‘सक्षम‘ बरमाणा का किया दौरा

by
प्रशिणार्थियों से किया संवाद, प्रतिस्पर्धी दौर में ज्ञान और कौशल को निरंतर अपग्रेड करने पर दिया जोर
एएम नाथ। बिलासपुर, 12 जून: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज अदानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर सक्षम, बरमाणा का दौरा किया तथा उपलब्ध प्रशिक्षण संबधी विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने रिटेल, ड्रोन, एआई तथा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षुओं से बातचीत की और उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि रिटेल, ड्रोन, एआई तथा इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में सफलता के लिए प्रभावी संचार कौशल तथा नवीनतम तकनीकी ज्ञान का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ज्ञान और कौशल को निरंतर अपग्रेड करने तथा बदलती तकनीकों और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने पर भी जोर दिया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों से स्वास्थ्य का ध्यान रखने, नियमित दिनचर्या अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का भी आह्वान किया।
इस दौरान प्रशिक्षुओं ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा मंत्री राजेश धर्माणी से विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस मौके पर हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल, घुमारवीं नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, सहायक आयुक्त राज कुमार सहित संस्थान के प्रबंधक तथा प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैरिकेड्स हटा दिया जाए नहीं तो……खाप पंचयात के बाद सरकार को अल्टीमेटम , पंजाब के किसानों का साथ देंगी खाप पंचायतें

 जींद :  हरियाणा के जींद की दाड़न खाप के बाद जिले की अन्य खापों ने अब सरकार को 18 फरवरी यानी रविवार शाम तक का समय दिया है। जुलाना में हुई नंदगढ़ बारहा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने मतप्रतिशतता का मंथन : दावा प्रदेश में भाजपा दोबारा सरकार बना रही

परवाणू । हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीते 12 नवंबर को हुए मतदान के बाद भाजपा ने रविवार को बैठक कर मत प्रतिशतता पर मंथन किया। 8 दिसंबर को मतगणना से पहले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 किलो हेरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ़्तार : गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप बरामद करके आ रहे थे: डीजीपी गौरव यादव  

चंडीगढ़ / फिरोजपुर, 13 अक्तूबर:   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़ोग में ‘चिट्टा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

योगेश चौहान-अर्की : चिट्टा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...
Translate »
error: Content is protected !!