तमिलनाडु मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ अच्छी पहल, इसे पंजाब में शुरू करने पर विचार करेंगे : सीएम भगवंत मान

by

चेनई :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बच्चों को स्कूल छोड़ने से रोकने और उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए ‘तमिलनाडु मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि वह अपने राज्य में इस अच्छी योजना को शुरू करने के लिए अपने मंत्रिमंडल में चर्चा करेंगे।

सीएम मान ने ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ के पांचवें चरण के उद्धाटन समारोह में भाग लेते हुए कहा, “यह एक अच्छी पहल है। मैं इस योजना को लागू करने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को बधाई देता हूं। भूखे बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते और पढ़ाई के प्रति उनका रुझान कम हो जाता है क्योंकि उनका ध्यान अपनी भूख मिटाने पर ही लगा रहता है। सीएम मान ने कार्यक्रम में तमिलनाडु के अपने समकक्ष एम के स्टालिन की ओर देखते हुए कहा, ”मैं पंजाब में इस योजना को शुरू करने के लिए अपने मंत्रिमंडल में चर्चा करूंगा।’ उन्होंने कहा कि पंजाब ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी सरकार ने आम आदमी क्लीनिक शुरू किए हैं जहां जनता को मुफ़्त दवाइयां मिलती हैं और उनके रक्त परीक्षण निशुल्क किए जाते हैं। मुख्यमंत्री मान  ने कहा, “कुछ महीने पहले, 805 सरकारी स्कूल छात्र नीट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे और जेईई में सफल होने वाले 416 छात्रों में से 44 छात्र सरकारी स्कूलों के थे। सीएम मान ने दक्षिण भारतीय व्यंजनों की तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब के लगभग हर कस्बे में ‘उपमा’ और ‘मसाला डोसा’ मिलता है। उन्होंने कहा, “आपका खाना राष्ट्रीय भोजन है। हमारा खाना (पचाने में) थोड़ा भारी होता है। आज आपने बच्चों को जो खाना परोसा, वह स्वास्थ्यवर्धक है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Deputy Commissioner Starts Office Work

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/May 24 In view of the ongoing heatwave, the Punjab government has revised office timings. Acting on those directives, Deputy Commissioner Ashika Jain and senior district administration officials began their official duties...
article-image
पंजाब

सीमा पार नशा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 8.378 किलो हेरोइन व 2 लाख रुपये के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर :  अमृतसर पुलिस ने सीमा पार संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.378 किलोग्राम हेरोइन और नशा...
article-image
पंजाब

पेंशन के लिए अब घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

राकेश शर्मा : देहरा /तलवाड़ा l तहसील कल्याण अधिकारी देहरा विपुल शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति , अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण ( ईसोमसा ) विभाग ने...
article-image
पंजाब

डीएम रंधावा खुदकुशी मामला : लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग, चंडीगढ़ में सीएम आवास का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा

अमृतसर :   पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला मैनेजर (डीएम) गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या मामले सियासी तनाव बढ़ गया है। मामले में आप सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग...
Translate »
error: Content is protected !!