तिब्बती गुरू दलाई लामा ने खमगर द्रुक धर्मकार कॉलेज का किया शुभारंभ : लोगों को अपने तिब्बती गुरू दलाई लामा ने संबोधन के माध्यम से शांति और मानवता का संदेश दिया

by

मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल बतौर विशिष्ट अतिथि रहे उपस्थित
बैजनाथ , 27 सितंबर। तिब्बती गुरू दलाई लामा ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के टाशीजोंग मोनेस्ट्री में खमगर द्रुक धर्मकार कॉलेज का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
तिब्बती गुरू दलाई लामा ने उपस्थित सभी लोगों को अपने संबोधन के माध्यम से शांति और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में जितने भी तिब्बती भाई बहन रहते हैं उन्हें सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आपदा के समय में तिब्तियन सोसाइटी भाटू द्वारा 3 लाख का अंशदान आपदा राहत कोष में देने के आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु की सरकार आमजन की सेवा के लिए समर्पित है और वंचितों के जीवन में सुधार लाने और उनकी आजीविका बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
राज्य सरकार हर वर्ग के हितों का ध्यान में रखते हुए नीतियों एवं योजनाओं का निर्धारण सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल में बारिश के कारण करोड़ों का नुक्सान हुआ है तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में हिमाचल आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की दिशा में जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है उसे आज देश भर में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आवश्यकता के समय तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक पहुंचने और अपने उपलब्ध संसाधनों से उन्हें सहायता प्रदान करने का हरसंभव प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र जम्बाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, एसडीएम डीसी ठाकुर, अधिशाषी अभियंता विद्युत मनोज कुमार सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई पास फिटर/इलेक्ट्रीशियन के लिए नौकरी का अवसर

धर्मशाला, 9 जून। रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने बताया कि मैसर्ज सुपर होज़ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी द्वारा ट्रेनी मशीन ऑपरेशन के 10 पद अधिसूचित किए गए हैं। उन्होनें बताया कि इसके लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बोह घाटी के प्रभावित परिवारों को सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से दूरभाष के माध्यम से कांगड़ा जिले की बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे उप-मुख्य सचेतक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भतीजे की है शादी : इंस्पेक्टर परमजीत सेखों पहन सकेंगी अब गहने, सीबीआई के कब्जे से 15 दिन के लिए रिलीज होंगे गहने, 80 लाख देनी होगी पहले श्योरिटी

चंडीगढ़ :  आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों की पत्नी इंस्पेक्टर परमजीत कौर सेखों को सीबीआई कोर्ट ने 15 दिन के लिए उनके गहने लौटाए जाने के आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी निकायों के चुनाव के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम

एएम नाथ : हमीरपुर 05 मई। शहरी निकायों के चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हमीरपुर में भी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!