तिवारी का डडू माजरा डंप पर तीन महीने में फुटबॉल ग्राउंड बनाने को लेकर टंडन पर तीखा हमला पूछा : क्या वह इतने समय क्रिकेट खेल रहे थे? 

by
चंडीगढ़, 5 मई: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अगले तीन महीने में डडू माजरा डंप को फुटबॉल ग्राउंड में बदलने का दावा करने वाले भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर तीखा हमला बोला है।
तिवारी ने टंडन पर पलटवार करते हुए पूछा कि क्या आप इतने समय क्रिकेट खेल रहे थे? उन्होंने कहा कि भाजपा 10 साल से सत्ता में है, जिसका सांसद और नगर निगम है, लेकिन फिर भी पार्टी के उम्मीदवार तीन महीने और मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो काम उनकी पार्टी इन 10 सालों में नहीं कर पाई, उसे टंडन तीन महीने में करने का दावा कर रहे हैं और वह भी यह तय है कि न तो वह (टंडन) चंडीगढ़ से जीत रहे हैं और न ही उनकी पार्टी केंद्र में जीत रही है। बल्कि वह केवल लोगों को धोखा दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि चूंकि यह बात साफ है कि केंद्र में इंडिया की सरकार बनने जा रही है और सिटी ब्यूटीफुल के नाम को सही साबित करने व इसकी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए काम जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास बिना किसी झूठे वादे के विकास सुनिश्चित करने का पक्का रिकॉर्ड है।
मलोया कॉलोनी में पदयात्रा :  चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लकी और स्थानीय पार्षद दिलावर के साथ तिवारी ने मलोया कॉलोनी में पदयात्रा की। यात्रा के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से विस्तृत बातचीत की। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र में नई सरकार बनते ही उनकी सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र की पार्षद निर्मला देवी, वासुदेवन, बानो, गायत्री देवी, रूपिंदर सिंह त्यागी, आत्मा यादव, जगदीप, निर्मला, राहुल, समी यादव, गुरदेव यादव (आप), राजिंदर हिंदुस्तानी (आप) भी मौजूद थे।
इसी तरह, सेक्टर 38 में एक अन्य जनसभा हुई, जिसका आयोजन आप पार्षद योगेश ने किया।
एससी डिपार्टमेंट की बैठक :  तिवारी ने चंडीगढ़ कांग्रेस के एससी डिपार्टमेंट के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक ली। जहां उन्होंने देश के संविधान में समाए डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
बैठक में चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की, एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन धर्मवीर समेत अन्य लोग शामिल हुए।
अलग-अलग क्षेत्र में जनसभाओं का आयोजन :  शहर के अलग-अलग क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं में सेक्टर 38 में चंडीगढ़ कांग्रेस महासचिव नवदीप सिंह, सेक्टर 45सी में  रितेश कुमार, सेक्टर 32 में आप पार्षद अंजू कत्याल द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया था।
इस दौरान चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की, पूर्व डिप्टी मेयर बलराज सिंह, रिटायर्ड जस्टिस अजय तिवारी, आप पार्षद बलदेव शर्मा, पार्षद गुरप्रीत गाबी, बीएम खन्ना, चंडीगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लुबाना, मधु प्रभाकर, सोमा रानी चौहान, हरजीत सिंह, भजन कौर, मोहम्मद सादिक शेख, विक्टर सिद्धू, महिला कांग्रेस महासचिव सोनिया जी, कुलजीत कौर, सर्बजीत कौर, मीना शर्मा, सिम्मी, इकबाल कौर, सुखविंदर सिंह, कमलेश, बलविंदर कौर भी मौजूद रहे।
कई भाजपा और बसपा नेता कांग्रेस में शामिल  :  कांग्रेस पार्टी को आज उस वक्त और मजबूती मिली जब राजीव गांधी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों भाजपा और बसपा नेता लोकतंत्र की रक्षा और बदलाव के समर्थन में पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदिता हुड्डा और त्रलोचन सिंह की मौजूदगी में मनीष तिवारी ने मनदीप सिंह, जसपाल संधू, गुरनाम सिंह, गुरचरण सिंह, गुलशन कुमार और मीणा जी का उनके सैकड़ो साथियों का पार्टी में स्वागत किया।  तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गमाडा द्वारा एलओआई और अलॉटमेंट की देरी को लेकर सांसद तिवारी से मिला शिष्टमंडल

मोहाली: ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा एयरोसिटी मोहाली की स्थापना के वक्त एक्वायर की गई जमीन के बदले की जाने वाली अलॉटमेंट के लिए एलओआई और अलॉटमेंट लेटर जारी करवाए जाने की मांग...
article-image
पंजाब

आदमपुर में कार्यकर्ताओं ने निकल विजय मार्च, जालंधर में आप की जीत के बाद :विजयी मार्च में टांडा के विधायक जसबीर सिंह राजा गिल व दसूहा के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन व आप नेता जगदीश जस्सल विशेष तौर पर हुए शामिल

आदमपुर : उपचुनाव लोक सभा जालंधर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू दुआरा बड़ी जीत दर्ज करने के आदमपुर में निकाले विजयी मार्च में टांडा के विधायक जसबीर सिंह राजा गिल व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 दिन रहा साथ……युवती की खूबसूरती के चक्कर में आ गया था जासूस -25 साल के देवेंद्र सिंह को किया गिरफ्तार

पानीपत  : पानीपत में जासूस नोमान इलाही की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में एक और जासूस पकड़ा गया जो पाकिस्तान को सूचनाएं पहुंचाता था। हरियाणा पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने वीरवार देर रात...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों की धरती पर भी सफलता के फूल खिले : मुख्यमंत्री मधु विकास योजना बनी चंद्रसेन की आत्मनिर्भरता की राह*

एएम नाथ।  कुल्लू :  कुल्लू जिले के मनाली के समीप बसे बरूआ गांव के युवा चंद्रसेन ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि अगर मन में दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक सोच हो, तो पहाड़ों...
Translate »
error: Content is protected !!