तीज त्यौहार में डिप्टी कमिश्नर व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की धर्मपत्नी ने की शिरकत : हमारी अमीर विरासत व संस्कृति से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं त्यौहार: कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 11 अगस्त :   डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने कहा कि त्यौहार हमें हमारी अमीर विरासत व संस्कृति से जोडऩे में अहम भूमिका निभाते हैं, इस लिए हमें खुशी व उत्साह से अपने त्यौहार मनाने चाहिए। वे आज नगर निगम होशियारपुर में आयोजित तीज त्यौहार के संबंध में आयोजित समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की धर्मपत्नी विभा शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी के अलावा अन्य महिला पार्षद व नगर निगम का महिला स्टाफ भी मौजूद था। इस दौरान नगर निगम के महिला स्टाफ की ओर से यहां तीज का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी ने चरखा कातना व गिद्दा डालकर इस त्यौहार की पुरातन परंपरा का आनंद उठाया।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस तरह के त्यौहार हमारी अमीर विरासत की पहचान है और हमें हमेशा इसे याद रखते हुए इसे अपनी नौजवान पीढ़ी को इसके साथ जोड़े रखना है। उन्होंने कहा कि सावन माह में तीज का त्यौहार बेशक आधुनिकता के चलते लुप्त होता जा रहा है परंतु फिर भी कई संस्थाएं व गांव की पंचायतों की ओर से अपने बच्चों विशेष तौर पर नौजवान पीढ़ी को संस्कृति से जोडऩे की अहम भूमिका निभाई जा रही है। इस दौरान नगर निगम की महिला पार्षदों व महिला स्टाफ की ओर से पुरातन रिवायत अनुसार लोक गीत गाए व बोलियां डालकर गिद्दे में धमाल मचाई गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की अर्थी संयुक्त अध्यापक मोर्चे ने फूंकी

गढ़शंकर: प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर अध्यापक नेता मुकेश गुजराती, शाम सुदर कपूर के नेतृत्व में संयुक्त अध्यापक मोर्चे द्वारा गांधी पार्क में रैली करने पश्चात स्थानीय नंगल चौक में पंजाब सरकार की अर्थी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

अंबाला में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल… 4 पर मामला दर्ज

अंबाला । एक महिला की शिकायत पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। दहेज मांग, मारपीट, अवैध कैद, धमकाने, शादी का झांसा देकर शोषण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनहित और अंत्योदय की भावना से प्रेरित है केंद्रीय बजट : मुख्यमंत्री सैनी

केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज : CM नायब सिंह सैनी हरियाणा के लिए बजट उत्साहजनक, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और एमएसएमई...
पंजाब

इंस्पेक्शन आए इंस्पेक्टर पर एंजेसी संचालक ने किया हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज।

 माहिलपुर – गैस एजेंसी का मुआयना करने आए विभागीय इंस्पेक्टर को एंजेसी संचालक द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आकाश कुमार पुत्र चेतन कुमार वासी...
Translate »
error: Content is protected !!