तीन दिन से बीबीएन के लोगों को नहीं मिला सस्ता राशन

by

सरवर डाऊन होने से आई समस्या,

बद्दी, 25 जून (तारा) :  बीबीएन में पिछले तीन दिन से लोगों को सस्ता राशन नहीं मिल पा रहा है। सरवर डाऊन होने से यह समस्या आई है। लोग राशन लेने के लिए डिपूओ पर जाते है लेकिन सरवर की समस्या होने से खाली हाथ वापस लौट जाते है।

पिछले तीन दिन से बीबीएन की किसी भी सस्ते राशन की दुकान में लोगों को राशन नहीं मिल पाया है। पिछले तीन दिन से लोग राशन लेने दुकान पर तो आते है लेकिन सरवर में तकनीकी खराबी आने से लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। बीबीएन के सभी डिपूओ में यह समस्याएं आई है। और लोग राशन मिलने से बार बार चक्कर काट रहे है और हर बार उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है।
बद्दी के जीएल कश्यप ने बताया कि उनकी डिपू कडूवाना में पड़ता है वह पिछले तीन दिन से डिपू के चक्कर काट कर रहे है लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल पाया है। सरवर डाऊन होने से राशन कार्ड लिंक नहीं हो रहा है और जिसके चलते किसी को भी सामान नहीं मिल पा रहा है।
बद्दी निवासी राज कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिन से यह समस्या आई है। वह उद्योगों से छुट्‌टी लेकर राशन लेने आते है लेकिन उन्हें हर बार निराश होना पड़ रहा है। सरवर न चलने से उन्हें बाजार से मंहगा राशन खरीदना पड़ रहा है।

उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण कुमार ने बताया कि यह सरवर की समस्या शिमला से आई है। आईटी टीम इसे दूर करने में लगी हुई है। शाम तक सुचारू होने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर के बारे स्पष्ट किया

बीबीएन, 25 जनवरी (तारा) :हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने एक बार फिर प्रैस नोट जारी कर दोहराया है कि स्मार्ट मीटर सिर्फ बिजली की खपत मापने का एक डिवाइस है, ठीक वैसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव मैरिज बैन : बिना परिवार की रजामंदी के पंजाब के इस गांव में लव मैरिज बैन

मोहाली : मोहाली जिले में स्थित माणकपुर शरीफ गांव में पंचायत द्वारा लिए गए एक फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धरमवीर गांधी ने इस फैसले को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना का बड़ा बयान- हिमाचल में भाजपा सरकार आई तो शुरू हों RSS संचालित स्कूल

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों की तर्ज पर स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में चार दिवसीय कैच द रेन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य, कृषि व पशु पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में आज कैच द रेन अभियान के तहत चार दिवसीय जागरूकता शिविर का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!