तीस वर्षीय युवक की गढ़शंकर नंगल रोड पर मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर मौत

by

गढ़शंकर : गांव टब्बा के तीस  वर्षीय युवक की कल देर रात गढ़शंकर नंगल रोड पर पंडोरी बीत के निकट सड़क दुर्घटना में  मौत हो गई गढ़शंकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया ।

गांव टब्बा के सोहन लाल (30 )  पुत्र देव राज की कल रात करीब आठ वजे गढ़शंकर नंगल रोड पर गाँव पंडोरी बीत के निकट मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सड़क पर गिर जाने से मौत हो गई  । युवक सोहन लाल अपने रिश्तेदारों को मिल कर वापिस घर लौट रहा था । पुलिस ने मौके पर पहुँच कर कल रात शव कब्जे में ले लिया और आज दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौप दिया  ।  मृतक युवक का विवाह छे महीने पहले हुआ था परिवार में उसकी पत्नी के इलावा दो सगे भाई व माता पिता है  ।

 सुत्रों के मुताविक पुलिस ने एक युवक को मोटरसाइकिल से मृतक के मोटरसाइकिल को फेट मार कर भागने  के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है । लेकिन पुलिस देर शाम तक पूरी जानकारी देने की जगह कहती रही कि मामला दर्ज हो गया है अभी व्यस्त है बाद में जानकारी देंगे ।
फोटो मृतक सोहन लाल की फाइल फोटो
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा की शिकायत आंगनवाड़ी केंद्रों में भी की जा सकती : घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 में हैं कई विशेष प्रावधान

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चकमोह में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम एएम नाथ /रोहित राणा। बिझड़ी 30 नवंबर। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के बारे में आम महिलाओं को जागरुक करने...
article-image
पंजाब

अनाज घोटाले में दोषी डिप्टी डायरेक्टर सिंगला का साथी अनुराग बत्रा गिरफ्तार -बत्रा ने आरके सिंगला के काले धन को सफेद करने में की थी मदद

लुधियाना  :   पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चर्चित अनाज घोटाले के दोषी राकेश सिंगला, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग पंजाब के साथी और बत्रा फार्मास्यूटिकल्स के डिस्ट्रीब्यूटर अनुराग बत्रा को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर…. कल रात 20 वर्षीय युवक के मर्डर से साफ़ हो गया गढ़शंकर में आम लोग सुरक्षित नहीं : अमरप्रीत लाली

विफल पुलिस व प्रशासन में चहेते अफसरों को नियुक्त करने वाले विधायक को जनता से माफी मांगनी चाहिए गढ़शंकर।  विधानसभा हल्का गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है और लोगों का सरकार, प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!